Instagram के ये नये टूल्स कोरोना वाली सोशल डिस्टेंसिंग के बीच आपको नहीं होने देंगे 'बोर'

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 5:17 PM

विज्ञापन

Instagram ने एक नया फीचर पेश किया है नाम है Co-Watching. इसके तहत यूजर्स वीडियो चैट करते हुए एक साथ किसी Instagram पोस्ट को देख पाएंगे. इस फीचर को लोगों को एक-दूसरे से वर्चुअली कनेक्ट रखने के लिए पेश किया गया है. ऐसे समय में जब कोरोनावायरस ने हमें अपने घरों में कैद रहने के […]

विज्ञापन

Instagram ने एक नया फीचर पेश किया है नाम है Co-Watching. इसके तहत यूजर्स वीडियो चैट करते हुए एक साथ किसी Instagram पोस्ट को देख पाएंगे.

इस फीचर को लोगों को एक-दूसरे से वर्चुअली कनेक्ट रखने के लिए पेश किया गया है. ऐसे समय में जब कोरोनावायरस ने हमें अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है, इंस्टाग्राम का यह नया फीचर यूजर्स के लिए बड़े काम का साबित हो सकता है.

वहीं, कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से इस जानलेवा वायरस से जुड़े फेक पोस्ट्स को भी हटा दिया है. यही नहीं, इंस्टाग्राम ने COVID-19 से संबंधित कुछ स्टिकर्स भी पेश किये हैं, जिन्हें आप अपनी स्टोरी में पोस्ट कर COVID-19 की जानकारी शेयर कर सकते हैं.

ये स्टिकर्स काफी मजेदार हैं. इसमें हाथ धोना, स्टे सेफ, कीप पॉजिटिव आदि स्टिकर्स शामिल हैं. साथ ही Work From Home सर्च करने पर भी आप इससे जुड़े कुछ आर्कषक स्टिकर्स मिलेंगे.

बहरहाल, Instagram Co-Watching के जरिए कई यूजर्स वीडियो चैट पर एक साथ इंस्टाग्राम पोस्ट देख पाएंगे. वीडियो चैट के लिए आपको डायरेक्ट विकल्प पर जाना होगा. इसके बाद वीडियो चैट आइकन को टैप करना है.

आप इसमें अपने एक से ज्यादा दोस्तों को जोड़ सकते हैं. इससे आपकी वीडियो चैट शुरू हो जाएगी. इसमें नीचे की तरफ दिए गए मीडिया बटन पर टैप करने से आप किसी भी पोस्ट को सेलेक्ट कर अपने दोस्त को दिखा पाएंगे. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए यह एक अच्छा टूल कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola