बीमारी है या बहाना? आवाज से AI बता देगा हकीकत; आइए जानें कैसे

Updated:
विज्ञापन
बीमारी है या बहाना? आवाज से AI बता देगा हकीकत; आइए जानें कैसे

रिसर्चर्स ने दावा किया है कि लोगों की आवाज की मदद से एआई यह पता लगाने में सक्षम हो पाएगा कि उन्हें सर्दी, खांसी या जुकाम है या नहीं.

विज्ञापन

Fake Sick Leaves: अपने ऑफिस में आप ऐसे लोगों को जरूर जानते होंगे, जिन्होंने कभी न कभी सर्दी, खांसी या जुकाम का बहाना बनाकर अपने बॉस से छुट्टी मांगी हो. अब यह बहाना नहीं चलनेवाला है, क्योंकि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐसे बहाने बनानेवालों की पोल खोल देगा. जी हां, कुछ रिसर्चर्स ने दावा किया है कि एआई की मदद से किसी शख्स को सर्दी, खांसी या जुकाम है या नहीं इसका पता लगाया जा सकता है.

बीमारी या बहाना

ओपनएआई जैसी तकनीकों के दुनियाभर में बढ़ते प्रभाव की वजह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इन दिनों हर तरफ चर्चा हो रही है. हर दिन इस क्षेत्र में नये खोज किये जा रहे हैं. इसी बीच रिसर्चर्स ने दावा किया है कि लोगों की आवाज की मदद से एआई यह पता लगाने में सक्षम हो पाएगा कि उन्हें सर्दी, खांसी या जुकाम है या नहीं.

Also Read: ChatGPT की मदद से हर मिनट नयी कव‍िता लिख रही यह डिवाइस, है न कमाल!
कैसे काम करती है यह तकनीक?

‘द इकोनॉमिस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सूरत के शोधकर्ताओं ने एआई की मदद से 630 लोगों की आवाज के पैटर्न का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया. इनमें से 111 लोग सर्दी से पीड़ित थे. उन लोगों को पहचानने के लिए आवाज के पैटर्न का विश्लेषण किया गया, तो पाया गया कि ये वास्तव में सर्दी-जुकाम से प्रभावित थे.

मशीन-लर्निंग एल्गोरिदम का कमाल

रिसर्च में लोगों के सर्दी से पीड़ित होने की बात का पता लगाने के लिए हार्मोनिक्स, यानी लोगों की आवाज के वाइब्रेशन का इस्तेमाल किया गया. वास्तव में जब उनकी आवृत्ति बढ़ती है तो हार्मोनिक्स के डायमेंशंस में कमी नजर आती है. इस तरह सर्दी से पीड़ित व्यक्ति के लिए इसका पैटर्न अनियमित हो जाता है. इस अंतर को समझते हुए रिसर्चर्स ने मशीन-लर्निंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर अलग-अलग व्यक्तियों की आवाज के अंतर का विश्लेषण कर उन लोगों की पहचान करने पाए, जो वास्तव में सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे.

Also Read: ChatGPT जैसे AI टूल चुटकियों में तोड़ दे रहे पासवर्ड, ऐसे बचें खतरे से
अगर यह तकनीक दफ्तरों में लागू हो जाए, तो…

AI आधारित यह क्रांतिकारी तकनीक फिलहाल सर्दी और जुकाम का ही पता लगा सकती है. इसे लेकर डेवलपमेंट किया जा रहा है. ऐसे में आनेवाले दिनों में यह देखने को मिल सकता है कि बॉस फोन पर अपने स्टाफ की आवाज से यह जान सकें कि किसे सर्दी-जुकाम है और किसे नहीं. अगर यह तकनीक भविष्य में दफ्तरों में लागू होने लगे तो कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी में बड़ा अंतर आ सकता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola