₹50000 डाउन पेमेंट देकर Royal Enfield Classic 350 खरीदने पर कितनी EMI बनेगी? जानें पूरी डिटेल्स

Royal Enfield Classic 350 (Image: Freepik/Royal Enfield)
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदने का सपना देख रहे हैं? जानिए 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद आपकी ईएमआई कितनी बनेगी. साथ ही, इस शानदार बाइक के इंजन और फीचर्स के बारे में भी जानें.
इंडियन ऑटोमोबाइल टू-व्हीलर्स मार्केट में रॉयल इनफील्ड का जबरदस्त क्रेज है. खासकर जब बात Royal Enfield Classic 350 की आती है, तब दिमाग में रॉयल वाला फील आती है. हालांकि, इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा है ऐसे में हर किसी के लिए एक बार इतना बजट बना पाना आसान नहीं है. ऐसे में इस धांसू मोटरसाइकिल को फाइनेंस पर भी खरीद सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पहली बार में 50 हजार रुपए डाउन पेमेंट देने के बाद यह गाड़ी घर लाते हैं, तो महीने की EMI कितनी देनी होगी. इसके अलावा इसकी खासियत के बारे में भी जानकारी देंगे.
Royal Enfield Classic 350: कीमत और फाइनेंस प्लान
देश की सबसे चर्चित बाइकों में से एक रॉयल इनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,87,434 रुपए है. वहीं, बाईक देखो के अनुसार, RTO और इंश्योरेंस जोड़ने के बाद इसकी ऑन रोड कीमत बढ़कर 2,14,270 रुपए हो जाएगी. यदि आपके पास एक बार में इतना ज्यादा बजट नहीं जुट पा रहा है और 50 हजार देकर फाइनेंस करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए बाकी रकम को लोन के रूप में लेना पड़ेगा. अब आपके दिमाग में यह सवाल उठ सकता है कि उसके बाद महीने की EMI कितनी देनी पड़ेगी? चलिए वो भी बता देते हैं.
50 हजार रुपए डाउन पेमेंट के बाद EMI कितनी बनेगी?
बाइक देखो के अनुसार, 2,14,270 रुपए ऑन कीमत वाली Royal Enfield Classic 350 Redditch वेरिएंट लेने पर यदि आप शुरुआत में 50 हजार रुपए डाउन पेमेंट देते हैं, तो बाकी रकम को फाइनेंशियल कंपनी लोन के रूप में आपको देगी. यदि आपको बाकी बचे 1,64,270 रुपए का लोन अमाउंट 8 पर्सेंट ब्याज दर पर 36 महीने यानि 3 साल के लिए बैंक दे देती है, तो महीने की EMI 5,148 रुपए बनेगी. यदि 60 महीने (5 साल) के लिए लेते हैं, तो आपको हर महीने 3,331 रुपए इएमआई देनी पड़ेगी. इसके अलावा भी आप अपने बजट और कमाई के हिसाब से टेन्योर प्लान चूज कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर विकल्प होगा.
Royal Enfield Classic 350: इंजन और फीचर्स
रॉयल इनफील्ड क्लासिक 350 में आपको 350 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 6100 rpm पर 20.8 bhp पावर और 4000 rpm पर 27 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 13 लीटर तक है, जो लंबी दूरी करने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसके अलावा 70 mm ग्राउंड क्लियरेंस और ड्यूअल चैनल ABS सिस्टम मिलेगा.
इस पावरफुल बाइक में बेहतर लाइटिंग के लिए सिग्नेचर LED हेडलैंप, एलईडी पायलट लैंप और एलईडी इंडिकेटर्स लगाए गए हैं. इसमें LCD डिस्प्ले के साथ एनालॉग स्पीडोमीटर मिलता है, जिसमें ओडोमीटर, ट्रिपमीटर और फ्यूल गैज दिखता है.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










