ChatGPT की मदद से हर मिनट नयी कविता लिख रही यह डिवाइस, है न कमाल!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Apr 2023 12:52 PM
AI Based Rhyming Clock - कविता लिखनेवाला कब कैसा महसूस कर रहा होता है, उसके मन में किस तरह की भावनाएं आती हैं, इन चीजों का भी कविता पर बड़ा फर्क पड़ता है. लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट जीपीटी ने इस काम को भी आसान बना दिया है.
ChatGPT AI Poem Clock: आप और हम सब यह अच्छी तरह जानते हैं कि कविता लिखना बच्चाें का खेल नहीं होता. एक अच्छी कविता तभी तैयार होती है, जब भावनाओं और विचारों को शब्दों में कायदे से ढाल दी जाए. कविता लिखनेवाला कब कैसा महसूस कर रहा होता है, उसके मन में किस तरह की भावनाएं आती हैं, इन चीजों का भी कविता पर बड़ा फर्क पड़ता है. लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट जीपीटी ने इस काम को भी बड़ा आसान बना दिया है.
जी हां, एक शख्स ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो चैटजीपीटी की मदद से हर मिनट एक कविता लिख रही है. बड़ी बात यह है कि ये कविताएं लोगों को काफी पसंद भी आ रहीं हैं. दरअसल, ट्विटर पर @genmon अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में खुद को ब्लॉगर बताने वाले शख्स ने फोटो डालकर उसके कैप्शन में लिखा है कि उसने अपने बुकशेल्फ के लिए एआई घड़ी (AI clock) बनायी है. यह चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए हर मिनट एक नयी कविता तैयार करती है और आश्चर्य की बात यह है कि यह बिल्कुल वैसा ही लिखती है, जैसा मैं महसूस करता हूं. यह दिल छू लेने वाला और रोमांचक है.
Also Read: ChatGPT जैसे AI टूल चुटकियों में तोड़ दे रहे पासवर्ड, ऐसे बचें खतरे सेशख्स ने ट्विटर पर अपनी अनोखी घड़ी के साथ उसके द्वारा लिखी गई कुछ कविताओं को भी शेयर किया है. अपने इस ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा है कि वह दिल पर हाथ रखकर जो भी सोच सकते हैं, वह लिख सकते हैं. यह घड़ी भी कुछ ऐसा ही कर रही है. मैंने इसे कोई संकेत नहीं दिया. जब कमरे के बारे में लिखने को कहा, तो इसने किताबें, गलीचे और शेल्फ को शामिल कर शानदार चीज रच डाली. यह इतनी सम्मोहक और जादुई है कि इसे छोड़कर जा नहीं पा रहा हूं. इस शख्स ने अगले कुछ ट्वीट्स में मजेदार कविताओं वाली कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं हैं. महीनेभर पहले की गई यह पोस्ट गजब की वायरल हो रही है.
I made an AI clock for my bookshelves! It composes a new poem every minute using ChatGPT and mysteriously has this enthusiastic vibe which I am totally into https://t.co/HPFyCKoXAB pic.twitter.com/eJb0QGpNmq
— Matt Webb 🌸🌼🌸 (@genmon) March 17, 2023
Hand on heart I did not include this kind of motivational positivity in the prompt!
— Matt Webb 🌸🌼🌸 (@genmon) March 17, 2023
I did describe the room from its pov, so it sometimes refers to books or the rug, or its own self as a small e-ink screen
Tbh I can’t look away. I need to get lunch but it’s compelling & magical pic.twitter.com/KTlHIMi6Pc
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










