Rapido राइडर्स की पीठ पर हमेशा क्यों रहता है बैग? वीडियो में खुद राइडर ने बताई असली वजह

Updated:
विज्ञापन
रैपिडो राइडर ने बैग पहनने की वजह बताई (Photo: @bharatiq.in/Instagram)

रैपिडो राइडर ने बैग पहनने की वजह बताई (Photo: @bharatiq.in/Instagram)

Rapido राइडर्स की पीठ पर दिखने वाला बैग कंपनी का नियम नहीं है. वीडियो में एक राइडर बताता है कि यह बैग खासकर महिला पैसेंजर के साथ सफर के दौरान दोनों के बीच दूरी बनाए रखने में मदद करता है. इससे अचानक ब्रेक लगने पर भी सीधे शरीर का कॉन्टैक्ट नहीं होता.

विज्ञापन

अगर आपने कभी Rapido की बाइक से सफर किया है, तो एक बात शायद आपके भी ध्यान में आई होगी. आपने देखा होगा कि ज्यादातर Rapido राइडर्स, खासकर बड़े शहरों में, बाइक चलाते समय अपनी पीठ पर हमेशा एक बैग टांगे रहते हैं. हैरानी की बात तो यह है कि पीछे पैसेंजर बैठा हो, तब भी वह बैग नहीं उतारते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बैग के पीछे एक बेहद खास और अहम वजह छिपी है? आइए जानते हैं.

वीडियो में राइडर ने बताया बैग पहनने की वजह

सोशल मीडिया पर Bharat IQ के इंस्टाग्राम पेज का एक वीडियो मुझे दिखा है. वीडियो में एक लकड़ी, जो Rapido बाइक पर पीछे बैठी होती है, राइडर से सवाल करती. सवाल यह था कि आखिर ज्यादातर Rapido राइडर्स बैग पहनकर ही क्यों चलते हैं? इस पर राइडर जवाब देता है कि यह बैग दोनों के बीच थोड़ी दूरी बनाए रखता है, ताकि सफर के दौरान या अचानक ब्रेक लगने पर भी उनका शरीर आपस में टच न हो.

View on Instagram

राइडर आगे बताता है कि अचानक ब्रेक लगाने जैसी सिचुएशन में भी यह बैग दोनों के बीच एक दूरी बनाए रखने का काम करता है. हालांकि, वह यह भी कहता है कि कई बार कुछ महिला पैसेंजर उनसे बैग को आगे की तरफ रखने के लिए कहती हैं.

वीडियो के आखिर में लड़की सभी महिलाओं से अपील करती है कि वे Rapido राइडर्स से बैग आगे रखने के लिए न कहें. क्योंकि यह बैग उनकी और राइडर की सुविधा और सेफ्टी को ध्यान में रखकर ही पीछे रखा जाता है.

क्या बैग पहनना कंपनी का नियम है?

राइड करते समय पीठ पर बैग पहनना रैपिडो कंपनी का कोई ऑफिसियल नियम नहीं है. लेकिन पिछले कुछ सालों में देशभर के कई Rapido राइडर्स ने अपनी मर्जी से यह तरीका अपनाया है. खासकर तब जब उनकी बाइक पर कोई महिला सवारी बैठती है. असल में यह बैग राइडर और महिला पैसेंजर के बीच एक कुशन या बैरियर का काम करता है. इससे राइडर और महिला सवारी के बीच सीधे शरीर का कॉन्टैक्टनहीं होता, जिससे दोनों पूरे सफर के दौरान ज्यादा सहज महसूस करते हैं.

ये भी पढ़ें: पहले स्कूटर चलाइए, फिर उसी को बना दीजिए ऑटो, Hero की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी 500kg तक उठा सकती है वजन


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola