रांची का तपोवन मंदिर बनेगा 'वर्ल्ड क्लास': CM हेमंत सोरेन बोले- सरकार करेगी सहयोग

Published by :Sameer Oraon
Published at :13 Apr 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Tapovan Mandir Ranchi

मुख्यमंत्री से मुलाकात करते तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्य

Tapovan Mandir Ranchi: रांची के ऐतिहासिक तपोवन मंदिर का स्वरूप अब बदलने वाला है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर नवनिर्माण समिति के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की. अयोध्या राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा की देखरेख में बन रहा यह मंदिर 2029 तक बनकर तैयार होगा. सीएम ने भरोसा दिलाया है कि सरकार इसे देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र बनाएगी.

विज्ञापन

Tapovan Mandir Ranchi, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को सीएम आवास में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को मंदिर के चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और उन्हें जायजा लेने के लिए मंदिर आने का निमंत्रण दिया.

ऐतिहासिक धरोहर और आस्था का केंद्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा, “तपोवन मंदिर रांची की ऐतिहासिक धरोहर और हमारी अटूट आस्था का केंद्र है. इसके रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन (सौंदर्यीकरण) कार्य में सरकार हर संभव सहयोग देगी.” मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मंदिर को इतना भव्य और आकर्षक बनाया जाए कि देश-दुनिया के श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए खिंचे चले आएं.

Also Read: पत्नी को छोड़ना और फिर ‘खर्चा’ न देना पड़ा महंगा, गढ़वा में पुलिस ने दो पतियों को भेजा जेल

2029 तक तैयार होगा भव्य मंदिर

नवनिर्माण समिति ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंदिर का फाउंडेशन कार्य पूरा हो चुका है और वर्ष 2029 तक पूरा निर्माण कार्य संपन्न कर लिया जाएगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के राम मंदिर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा के निर्देशन में किया जा रहा है.

बैठक में ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश, समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, अयोध्या दास और प्रसिद्ध आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा शामिल थे.

Also Read: रांची की गर्मी में मिलेगी ‘ठंडक’: नगर निगम शहर के 15 जगहों पर बनाएगा सराय, मिलेगा फ्री मिनरल वाटर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola