West Bengal News: मालदा में टीएमसी पार्षद की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधीक्षक पर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jan 2025 9:59 PM

विज्ञापन

West Bengal News

West Bengal News: मालदा के झालझलिया में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े तृणमूल नेता दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी है. वहीं टीएमसी नेता की हत्या को लेकर ममता बनर्जी ने शोक जताया है.

विज्ञापन

West Bengal News: मालदा के झालझलिया मोड़ इलाके में गुरुवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े तृणमूल कांग्रेस पार्षद दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी. सरकार पर उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार हमलावरों ने नजदीक से चार गोलियां चलाईं, जिसमें से तीन गोली उन्हें लगी. दुलाल सरकार के सिर और कंधे में गोलियां लगीं. गंभीर हालत में उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुलाल सरकार को गोली लगने के बाद पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस मामले में जांच शुरू की गयी है और हम दोषियों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि अभी तक हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है.

पुलिस अधीक्षक पर भड़की ममता बनर्जी

इधर, घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिला पुलिस अधीक्षक के प्रति नाराजगी जाहिर की है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में प्रशासनिक बैठक के दौरान कहा कि एसपी की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है. कुछ दिन पहले ही जिला पुलिस अधीक्षक ने दुलाल सरकार की सुरक्षा वापस ले ली थी. ऐसा क्यों किया गया, उन्हें समझ में नहीं आ रहा है, क्योंकि दुलाल सरकार को पहले भी जान से मारने की कोशिश की गयी थी.

मुख्यमंत्री ने राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम और मंत्री सबीना यास्मीन को प्रशासनिक बैठक के दौरान ही मालदा जिले का दौरा करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों मंत्रियों के मालदा जाने के लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर दी है. सीएम के निर्देश पर शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम व मंत्री सबिना यास्मीन गुरुवार शाम मालदा पहुंचे और दुलाल सरकार के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की.

सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सरकार की हत्या को लेकर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेरे करीबी सहयोगी और बेहद लोकप्रिय नेता बाबला सरकार की हत्या कर दी गयी. तृणमूल कांग्रेस की शुरुआत से उन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की और बाबला पार्षद भी चुने गये थे. बनर्जी ने कहा कि इस घटना से वह स्तब्ध और दुखी हैं. उन्होंने कहा कि मैं समझ नहीं पा रही हूं कि शोक संतप्त परिवार के प्रति कैसे अपनी संवेदना जताऊं. ईश्वर चैताली सरकार को जीवन जीने और लड़ने की ताकत दे.

Also Read: ED Raid: पश्चिम बंगाल में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, तमिलनाडु में 100 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola