ED Raid: पश्चिम बंगाल में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, तमिलनाडु में 100 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jan 2025 9:39 PM
ED Raid
ED Raid: ईडी ने तमिलनाडु में 100 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आठ इलाकों में छापेमारी की.
ED Raid: ईडी के अधिकारियों ने तमिलनाडु में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के जवान भी थे. यह अभियान कोलकाता के बड़ा बाजार, पार्क स्ट्रीट, शेक्सपियर सरणी, न्यू अलीपुर के अलावा उत्तर 24 परगना के साल्टलेक, लेकटाउन, बागुईहाटी व मुर्शिदाबाद के बड़ंचा में चलाया गया.
एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान साल्टलेक से एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी के अभियान में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण समेत कुछ अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. हालांकि, ईडी ने छापेमारी से जुड़ी जानकारी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.
कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
गुरुवार सुबह ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने बड़ा बाजार स्थित एक आवास में छापेमारी की. दूसरी ओर साल्ट लेक स्थित वाहनों के एक गैरेज में भी अभियान चलाया गया. वहां से एक शख्स को हिरासत में लिया गया. इधर, बागुईहाटी के रघुनाथपुर इलाके में एक बहुमंजिली इमारत के फ्लैट में भी जांच के लिए अधिकारी पहुंचे. बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर मौजूद उक्त फ्लैट के मालिक सदानंद झा नामक एक व्यक्ति का हैं.
लोगों से ईडी ने की पूछताछ
फ्लैट में रहने वाले लोगों से मैराथन पूछताछ की गयी है. मुर्शिदाबाद के बड़ंचा इलाके में राही शेख नामक एक युवक के आवास पर छापा मारा गया. वह मोबाइल पार्ट्स और लॉटरी के कारोबार से जुड़ा है. ईडी के अधिकारियों ने उससे व उसके परिजनों से भी पूछताछ की है.सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच में कुछ लोगों के नाम का पता चला, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










