कोलकाता के स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचे 2 छात्र, मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया हिरासत में

Updated at : 22 Jun 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता के स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचे 2 छात्र, मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया हिरासत में

कोलकाता के एक स्कूल में दो छात्र बंदूक लेकर पहुंचे. जिससे स्कूलों में हड़कंप मच गयी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित हाई स्कूल में दो छात्र बंदूक के साथ स्कूल पहुंचे और बाकी छात्रों को धमकाने लगे. इस घटना से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया. यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर थाने के अंदुलबेरिया हाई स्कूल में शनिवार को हुई. स्कूल के शिक्षकों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस की इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही रेजीनगर थाना पुलिस वहां पहुंची और दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया.

बंदूक लहराकर धमका रहे थे छात्रों को

बताया गया है कि शनिवार सुबह क्लास के दौरान रेजिनगर के अन्दुलबेरिया हाई स्कूल के 10वीं कक्षा के दो छात्र बंदूक लहराकर अन्य छात्रों को धमका रहे थे. जैसे ही मामला शिक्षकों के संज्ञान में आया, वह घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों छात्रों के हाथ से बंदूक छीन लिया. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के अभिभावकों व स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी. उन छात्रों के पिता और रेजिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. कोलकाता पुलिस ने बंदूक बरामद करने के बाद दोनों छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हालांकि, शिक्षकों के एक वर्ग ने दावा किया कि छात्रों के हाथ में बंदूक देखकर उन्हें लगा कि यह एक-शॉट वाली बंदूक है. घटना के संबंध में अंदुलबेरिया हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक जहांगीर आलम ने कहा कि मुझे छात्रों से जानकारी मिली कि दो छात्रों पास एक देशी बंदूक है. हमने कोई जोखिम न लेते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस इस मामले की जांच जुटी है कि छात्रों के पास बंदूक कहां से और कैसे पहुंची है.

Also Read: WB News: कोलकाता में हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा सीवान का युवक

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola