ePaper

WB News: कोलकाता में हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा सीवान का युवक

Updated at : 22 Jun 2024 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
wb news bihar youth on howrah bridge

हुगली नदी पर बना प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज.

WB News: बिहार के एक युवक को कोलकाता की नॉर्थ पोर्ट थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया है. सीवान के छपिया बुजुर्ग का युवक हावड़ा ब्रिज पर चढ़ गया था.

विज्ञापन

WB News: पश्चिम बंगाल में हुगली नदी पर बने हावड़ा पुल पर शनिवार (22 जून) को एक युवक चढ़ गया. नॉर्थ पोर्ट थाने के जैसे ही इसकी सूचना मिली, हावड़ा ब्रिज और उसके आसपास अफरा-तफरी मच गई. नॉर्थ पोर्ट थाने की पुलिस तुरंत सक्रिय हुई.

12 बजे नॉर्थ पोर्ट थाना की पुलिस को मिली सूचना

नॉर्थ पोर्ट थाना को शनिवार को दिन में 12 बजे किसी ने सूचना दी कि हावड़ा पुल पर एक व्यक्ति घूम रहा है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और बिहार के रहने वाले इस युवक को हावड़ा ब्रिज से नीचे उतारा गया. वह पिलर नंबर 4 और 5 के बीच बनी फेंसिंग पर आराम से घूम रहा था.

दमकल विभाग की मदद से युवक को हावड़ा ब्रिज से उतारा

नॉर्थ पोर्ट थाना की पुलिस को उसे हावड़ा ब्रिज से उतारने के लिए दमकल विभाग की मदद लेनी पड़ी. हावड़ा फायर स्टेशन से दमकल वाहन को बुलाया गया और उनकी मदद से युवक को सुरक्षित उतार लिया गया. उसे चिकित्सकीय जांच के लिए कोलकाता स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

सीवान जिले का रहने वाला है 27 साल का विश्वकर्मा कुमार

युवक की पहचान विश्वकर्मा कुमार के रूप में हुई है. उसकी उम्र 27 साल बताई जाती है. उसके पिता का नाम अवधेश शाह है. वह बिहार के सीवान जिले के छपिया बुजुर्ग का रहने वाला है. यह पहला मौका नहीं है, जब सुरक्षा को धता बताकर कोई हावड़ा पुल पर चढ़ गया हो. करीब दो साल पहले झारखंड का एक युवक भी हावड़ा पुल पर चढ़ गया था. उसे खैनी (तंबाकू) का प्रलोभन देकर नीचे उतारा गया था. बताया गया था कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था.

जुलाई 2022 में हावड़ा पुल पर चढ़ गया था रांची का एक युवक

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले युवक का नाम मोहम्मद हबीब था. उसकी उम्र उस समय 22 साल थी. वह 28 जुलाई 2022 की आधी रात के बाद हावड़ा पुल पर चढ़कर बैठ गया था. ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मचारी ने देखा कि कोई व्यक्ति हावड़ा पुल पर बैठा है. उसने कपड़े भी नहीं पहन रखे थे. इसके बाद उसको उतारने की कोशिश शुरू की गई और आखिरकार सुरक्षित उतार लिया गया.

इसे भी पढ़ें

Howrah Bridge: हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा रांची का युवक, काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने उतारा

हावड़ा ब्रिज से कूदकर सुसाइड करने की धनबाद के मार्बल कारोबारी की थी योजना, बदला विचार तो जानें फिर क्या हुआ

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola