West Bengal : शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी के करीबी संटू गंगोपाध्याय से निजाम पैलेस में सीबीआई ने की पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में युवक गिरफ्तार 

पश्चिम मेदिनीपुर जिला के डेबरा इलाके से झाड़ग्राम पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को बरामद किया.गिरफ्तार किये गये युवक का नाम प्रकाश मुखी है.वह झाड़ग्राम थाना के पाकुड़ियापाल गांव का निवासी है.नाबालिग लड़की अपने घर से किसी काम से निकली थी.जिसके बाद वह लापता हो गयी थी.नाबालिग लड़की के परिजनों काफी तलाश की ,लेकिन उसके बारे में कोइ जानकारी नही मिली.परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता हो जाने की शिकायत पुलिस से की.घटना की जांच कर रही झाड़ग्राम  पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी और नाबालिग लड़की झाड़ग्राम इलाके में मौजूद है.जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया.अदालत ने उसे चौदह दिनों के लिये जेल हिफाजत में भेजा.जबकि नाबालिग लड़की को डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देश पर मेदिनीपुर स्थित एक सरकारी होम में भेजा गया.

स्कूली नौकरी खोने वाले 19,000 लोग हो सकते हैं योग्य

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने कलकत्ता उच्च न्यायालय को 2016 की स्कूल भर्ती समिति की ओर से नियुक्त ऐसे 5300 लोगों की सूची प्रदान की थी जिनकी नियुक्तियां संदिग्ध थीं. एसएससी ने साथ ही कहा कि शेष 19000 शिक्षक ‘योग्य हो सकते हैं.’ आयोग ने कहा कि उसका यह भी मानना है कि 19,000 ऐसे शिक्षक जिनकी नियुक्तियां उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में रद्द हो गई हैं, हो सकता है कि उनकी योग्यता मानदंड नियुक्ति अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए मानदंडों से मेल खाती हों.

दूसरे चरण के मतदान के दिन मालदा में चुनावी सभा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फिर चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल (West Bengal) आ रहे हैं. एक ही दिन पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर दूसरे दौर का मतदान है संबंधित केंद्र हैं – बालुरघाट, दार्जिलिंग और रायगंज. जिसमें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बालुरघाट केंद्र से चुनाव लड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री कल उत्तर बंगाल के मालदा में एक सार्वजनिक सभा करेंगे जहां वह मालदा उत्तर और मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में भीड़ को संबोधित करेंगे. संयोग से मौजूदा लोकसभा में गेरुआ खेमे ने मालदा की दो सीटों पर जीत हासिल की है.

पूर्व बर्दवान में दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में 3 युवकों की मौत

पश्चिम बंगाल में दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना नदिया जिले के बल्लब पाड़ा बड़ोसांको इलाके में हुई. तीनों युवकों के शव बरामद कर गुरुवार सुबह कटवा महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु पुलिस ने भेज दिया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार देर रात नदिया के बड़ोसांको इलाके से गुजरते समय दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. यहां तक ​​कि वहां से गुजर रहे एक टोटो के चालक को भी गंभीर रूप से घायल होने पर कटवा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी के करीबी संटू गंगोपाध्याय से निजाम पैलेस में सीबीआई ने की पूछताछ

शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी संटू गंगोपाध्याय से निज़ाम पैलेस में सीबीआई की मैराथन पूछताछ जारी है. सुजय कृष्ण भद्र, कुंतल घोष से हैं करीबी संबंध.

कांकसा के श्यामरूपा मंदिर में कीर्ति आजाद ने किया यज्ञ

पानागढ़, मुकेश तिवारी : बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष के बाद वहां से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद ने भी कांकसा के जंगलमहल के प्राचीन श्यामरूपा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मन्नत मांगी. वहां कीर्ति ने अपनी पत्नी के साथ एक पेड़ के नीचे बैठ कर यज्ञ भी किया. भीषण गर्मी के बीच वह अपनी पत्नी पूनम के साथ इस मंदिर में गये और विधिवत पूजा-अर्चना की. उक्त सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी को इंगित करते हुए कीर्ति आजाद ने फिर कहा कि जो महिलाओं को गाली देता है, मां का अपमान करता है, वो असल में नर काया में महिषासुर है. ऐसे तत्वों को मां भी बखूबी जानती हैं. ऐसे महिषासुर का वध इस चुनाव में महिलाएं अपने वोटों से करेंगी. बर्दवान-दुर्गापुर की जनता तृणमूल को वोट देकर दिलीप को फिर मेदिनीपुर भेज देगी.

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola