West Bengal Breaking : संदेशखाली में ईडी पर हुए हमले मामले में सीबीआई ने 16 और लोगों को भेजा समन
West Bengal Breaking news live Updates
West Bengal Breaking : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
सीएम के बयान के खिलाफ कौस्तुभ बागची ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष खंडपीठ द्वारा एसएससी के माध्यम से हुईं करीब 26 हजार नौकरियां रद्द करने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे लेकर सवाल उठाया है. मुख्यमंत्री ने इस फैसले को पूरी तरह से अवैध करार दिया था. सीएम के इस बयान के खिलाफ भाजपा नेता कौस्तुभ बागची ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम को पत्र लिखा है और उनसे सीएम के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ अदालत अवमानना का मामला शुरू करने का आवेदन किया है.
बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष ने दाखिल किया नामांकन पत्र
बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट से खड़े भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष ने बुधवार को पूर्व बर्दवान जिला अधिकारी को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके पूर्व बर्दवान शहर में एक विशाल जुलूस निकाला गया.यह जुलूस बर्दवान शहर का परिक्रमा कर पूर्व बर्दवान जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचा. इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. दिलीप घोष का कहना है की लोकतंत्र की रक्षा और न्याय की स्थापना के लिए हमारी लड़ाई किसी युद्ध से कम नहीं है. तृणमूल को उखाड़ फेंकने के लिए हमने जो युद्ध छेड़ा है, उसके लिए भगवान का आशीर्वाद मांग रहे हैं.

दांतन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन थाना क्षेत्र के मधुबेंचा गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया. मृतक का नाम जगन्नाथ टुडू (29) बताया गया है. वह मधुबेंचा गांव का निवासी था. स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम जगन्नाथ का शव उसके मकान से कुछ दूर मौजूद एक पेड़ से लटकते हुए देखा था. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. खबर लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम न हो सका था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
बीरभूम में तृणमूल को छोड़ 250 कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े
बीरभूम में बुधवार को जिले के सिउड़ी में तृणमूल कांग्रेस के करीब 250 कार्यकर्ता अपनी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये. इन लोगों को भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा ने भगवा पद्मध्वज थमाया. तृणमूल से पाला बदल कर भाजपा में आये इन लोगों ने कहा कि वे लोग देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासमूलक कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आये हैं.
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में शनिवार तक लू का अलर्ट
पश्चिम बंगाल में अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार से बंगाल में फिर से लू की स्थिति बन गई है. सप्ताहांत में भीषण गर्मी (Summer) पड़ने का अनुमान है. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में लू की चेतावनी. पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान और बांकुड़ा के चार जिलों में अत्यधिक गर्मी का कहर जारी रहेगा. पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में लू के वजह से रेड अलर्ट जारी किया है.कोलकाता में भी गर्मी का कहर जारी रहेगा.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए