ePaper

जमालपुर में मिले दो शव हत्या की आशंका, जांच शुरू

Updated at : 16 Jul 2024 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर में मिले दो शव हत्या की आशंका, जांच शुरू

पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके में दो अलग-अलग स्थानों से शव मिलने की घटना से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके में दो अलग-अलग स्थानों से शव मिलने की घटना से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के सजीपुर ग्राम के बास बगान से एक व्यक्ति का फंदे से झूलता शव स्थानीय लोगों ने देखा. इसके बाद समूचे गांव में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति की फिलहाल पहचान नही हो पायी है. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है. वहीं थाना क्षेत्र के कालीतला इलाके में एक घर से एक युवती का फंदे से झूलता शव पाया गया. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने मृत युवती का नाम पूजा हालदार (27) बताया है. मंगलवार सुबह मृतक की मां ने स्थानीय लोगों को सूचना दी कि पूजा ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है.

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो भीतर पूजा का फंदे से झूलता शव फर्श पर पड़ा हुआ पाया गया. घटना को देख मृतक की मां का कहना है कि उनकी पुत्री की किसी ने हत्या की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पूजा की हत्या की गयी है या फिर उसने आत्महत्या की है, इसे लेकर जांच शुरू कर दी गयी है. एक ही दिन दो शवों के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola