ePaper

निगम चुनाव : प्रचार अभियान पर कोरोना वायरस ने लगाया ब्रेक

Updated at : 17 Mar 2020 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
निगम चुनाव : प्रचार अभियान पर कोरोना वायरस ने लगाया ब्रेक

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव ने सिलीगुड़ी के राजनीतिक पार्टियों को भी हिला कर रख दिया है. खतरे को भांपते हुए लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की नसीहत दी जा रही है. जिसको ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों से कई सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव ने सिलीगुड़ी के राजनीतिक पार्टियों को भी हिला कर रख दिया है. खतरे को भांपते हुए लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की नसीहत दी जा रही है. जिसको ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों से कई सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. यहां तक कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे राज्य के 127 नगरपालिका तथा नगर निगम में होने वाले चुनावों को भी टालने पर विचार किया जा रहा है. इस समस्या से सिलीगुड़ी नगर निगम भी अछूता नहीं है.

सिलीगुड़ी नगर निगम में माकपा बोर्ड का कार्यकाल बस कुछ दिनों में समाप्त हो जायेगा. इसी वर्ष यहां भी चुनाव होना है. लेकिन चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता भी भीड़-भाड़ में जाने से बच रहे हैं. कोरोना के खतरे ने चुनाव प्रचार पर भी ब्रेक लगा दिया है. इस परिस्थिति में अच्छी बात ये है कि सिलीगुड़ी के सक्रिया भाजपा, तृणमूल, कांग्रेस तथा सीपीएम के नेता भी चुनाव को दर किनार करते हुए लोगों के स्वास्थ्य को पहले प्राथमिकता दे रहे है.

राज्य चुनाव आयोग ने पूरे राज्य के 127 नगरपालिका तथा नगर निगमों में एक साथ चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया था. लेकिन जिस तरीके से कोरोना वायरस बढ़ रहा है. इसको देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर दी गई है. इसी बीच राज्य चुनाव आयोग भी चुनाव की तारीख को बढ़ाने का प्रयास कर रही है. यहां चुनाव आयोग के फैसले पर ही राजनीतिक पार्टियां निर्णय लेगी कि विकट परिस्थिति में वे कैसे लोगों के पास जायेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola