मालदा के बागानों से तोड़े जाने लगे आम

Updated at :14 May 2017 8:08 AM
विज्ञापन
मालदा के बागानों से तोड़े जाने लगे आम

मालदा. मालदा के मशहूर आमों की तुड़ाई शुरू हो गयी है. मई महीने के मध्य में जल्दी तैयार होनेवाली नस्लों जैसे हिमसागर, गोपालभोग, लक्ष्मणभोग, लंगड़ा, आम्रपाली को पेड़ से तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. इन आमों को पेटी में बंद करके विभिन्न राज्यों और विदेश के बाजारों में भेजने की तैयारी की […]

विज्ञापन
मालदा. मालदा के मशहूर आमों की तुड़ाई शुरू हो गयी है. मई महीने के मध्य में जल्दी तैयार होनेवाली नस्लों जैसे हिमसागर, गोपालभोग, लक्ष्मणभोग, लंगड़ा, आम्रपाली को पेड़ से तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. इन आमों को पेटी में बंद करके विभिन्न राज्यों और विदेश के बाजारों में भेजने की तैयारी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि इस बार मालदा का आम विदेश के नाम पर केवल बांग्लादेश नहीं, बल्कि यूरोप, अरब और एशिया के अन्य देशों तक भी जायेगा. बागवानी विभाग के उप-निदेशक राहुल चक्रवर्ती ने बताया कि विभिन्न निर्यातकों, पैकेजिंग कारोबारियों और आम किसानों को लेकर एक बैठक की गयी है. निर्यातकों ने बताया है कि वे इटली, ब्रिटेन, रूस और यूरोप के कई अन्य देशों में मालदा का आम भेजेंगे. जून महीने की शुरुआत के साथ विदेशों में आम भेजना शुरू किया जायेगा. इस बीच कई बागानों ने आम तोड़ना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस समय आम तोड़ने में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है.


बागवानी विभाग ने कहा कि अभी आम तोड़ने के लिए छुरी का इस्तेमाल करना चाहिए. आम को डंठल समेत काटना बेहतर होगा. इससे आम सुरक्षित रहता है और बाजार में उसका अच्छा दाम मिलता है. जिन बागानों में अभी आम नहीं तोड़े जा रहे हैं, उनको पर्याप्त सिंचाई करने की जरूरत है. अपने आप गिरनेवाले फलों को बागान से हटा देना चाहिए. मालदा आम व्यवसायी समिति के संयुक्त संपादक उज्जवल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल का हम लोग स्वागत करते हैं.

कुछ सालों से बांग्लादेश को आम का निर्यात बंद है, क्योंकि उसने आयात शुल्क काफी बढ़ा दिया है. इस समस्या को जानने के बाद मुख्यमंत्री ने यूरोप और एशिया के विभिन्न बाजारों में आम भिजवाने में सहयोग का आश्वासन दिया है. सबकुछ ठीक रहा, तो इस बार जिले के आम व्यवसायी अच्छा मुनाफा कमायेंगे. बागवानी विभाग ने बताया कि इस साल करीब पौने चार लाख मीट्रिक टन आम उत्पादन की संभावना है. उम्मीद है कि जून महीने के पहले सप्ताह से निर्यात का काम शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola