ePaper

जीटीए क्षेत्र के स्कूलों में 313 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने के फैसले को खंडपीठ में चुनौती

Updated at : 24 Dec 2025 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
GTA Teachers Recruitment News Calcutta High Court Jalpaiguri Bench

जलपाईगुड़ी में कलकत्ता हाईकोर्ट का सर्किट बेंच.

GTA Teachers Recruitment News: कलकत्ता हाईकोर्ट के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती और न्यायाधीश विश्वरूप चौधरी की खंडपीठ पर मामले की सुनवाई होगी. पिछले सप्ताह 313 शिक्षकों की नौकरियां रद्द करने का आदेश देते हुए, हाईकोर्ट के जस्टिस विश्वजीत बसु ने कहा था कि ये सभी नियुक्तियां अवैध तरीके से की गयी थीं.

विज्ञापन

GTA Teachers Recruitment News: कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य के उत्तरी क्षेत्र में दार्जिलिंग, कर्सियांग और कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों में गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) द्वारा संचालित स्कूलों से जुड़े 313 शिक्षकों की नौकरियां रद्द कर दी है. हाईकोर्ट के एकल पीठ के फैसले को जीटीए व राज्य सरकार ने खंडपीठ में चुनौती दी है.

जस्टिस विश्वजीत बसु ने कहा- सभी नियुक्तियां अवैध तरीके से की गयीं

कलकत्ता हाईकोर्ट के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती और न्यायाधीश विश्वरूप चौधरी की खंडपीठ पर मामले की सुनवाई होगी. पिछले सप्ताह 313 शिक्षकों की नौकरियां रद्द करने का आदेश देते हुए, हाईकोर्ट के जस्टिस विश्वजीत बसु ने कहा था कि ये सभी नियुक्तियां अवैध तरीके से की गयी थीं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

GTA Teachers Recruitment News: 313 शिक्षकों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश

एकल पीठ ने पश्चिम बंगाल पुलिस सीआईडी को इस मामले में अपनी जांच जारी रखने का भी निर्देश दिया है. न्यायाधीश ने 313 शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया. वहीं, हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद उत्तर बंगाल के जीटीए क्षेत्र में स्थित सभी स्कूल अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद हो गये हैं. अब स्कूल के शिक्षकों का भविष्य खंडपीठ के आदेश पर निर्भर है.

इसे भी पढ़ें

हाइकोर्ट ने जीटीए क्षेत्र के स्कूलों में हुईं 313 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द कीं

WB News : जीटीए क्षेत्र में नियुक्ति घोटाले की सीबीआइ जांच पर अंतरिम रोक

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola