नयी जिला कमेटी के साथ मुकुल राय ने की बैठक

Updated at :09 May 2017 8:10 AM
विज्ञापन
नयी जिला कमेटी के साथ मुकुल राय ने की बैठक

मालदा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बनायी गई नयी जिला कमेटी के साथ तृणमूल नेता तथा सांसद मुकुल राय ने सोमवार को पहली बैठक की. यहां के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस महानंदा भवन में आयोजित इस बैठक में जिला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे. पंचायत चुनाव से पहले चुनावी तैयारियों तथा अंचल एवं ब्लॉक […]

विज्ञापन
मालदा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बनायी गई नयी जिला कमेटी के साथ तृणमूल नेता तथा सांसद मुकुल राय ने सोमवार को पहली बैठक की. यहां के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस महानंदा भवन में आयोजित इस बैठक में जिला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे. पंचायत चुनाव से पहले चुनावी तैयारियों तथा अंचल एवं ब्लॉक कमेटी के गठन पर बातचीत की गई. यहां उल्लेखनीय है कि तीन मई मालदा दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने तृणमूल की नयी जिला कमेटी बनायी थी.

अध्यक्ष एक बार फिर से मुअज्जम हुसैन बनाये गये हैं. कुल आठ लोगों की कमेटी बनायी गयी है. सह-सभापति की जिम्मेदारी आबू नासेर खान चौधरी तथा ताजमुल हुसैन को दी गई है. बाबला सरकार, निहार रंजन घोष एवं सुमाला अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

इसके अलावा तृणमूल के पुराने दिग्गज सावित्र मित्र तथा कृष्णेन्दु चौधरी को भी जिला कमेटी में रखा गया है. इस कमेटी में और भी कई लोगों को रखा जाना है. हालांकि ममता बनर्जी ने साफ-साफ कह दिया है कि जिला कमेटी के सदस्यों की संख्या 15 से अधिक नहीं होनी चाहिए. ममता बनर्जी ने जिला कमेटी बनाने के समय तमाम नेताओं को भी बुलाया था. उन्होंने साफ-साफ कहा था कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं चलेगी. सभी को मिलकर काम करना होगा. सोमवार को जिला कमेटी की पहली बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुकुल राय ने कहा कि अंचल तथा ब्लॉक कमेटी बनाने पर बातचीत हुई है. पहले अंचल कमेटियों का गठन होगा. उसके बाद ब्लॉक कमेटी बनायी जायेगी. इसी को लेकर जिला कमेटी के नेताओं के साथ बातचीत की जायेगी. दो से तीन महीने के अंदर यह काम कर लेना होगा. उन्होंने साफ तौर पर पहले संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव सामने है. संगठन को मजबूत कर पंचायत चुनाव में उतरना सही होगा. उन्होंने कहा कि वह रायगंज नगरपालिका का चुनाव प्रचार करने आये थे. समय मिलने पर वह मालदा आ गये और जिला नेताओं के साथ बातचीत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola