सिलीगुड़ी जंक्शन की खराब सुरक्षा व्यवस्था देख भड़के सेफ्टी कमिश्नर

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी जंक्शन की सुरक्षा और व्यवस्था में लापरवाही देख पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में कटिहार डिवीजन के आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद साकिब भड़क उठे. उन्होंने रेल अधिकारियों को इसके लिए जमकर फटकार भी लगायी. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए साफ कहा कि गैर जिम्मेदारी और कामकाज में लापरवाही कतई बरदाश्त नहीं की […]
उन्होंने अधिकारियों को अपना काम पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निभाने की नसीहत भी दी. मोहम्मद साकिब गुरुवार को सिलीगुड़ी जंक्शन की सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लेने कटिहार से पहुंचे. वह जैसे ही अपने काफिले के साथ प्लेटफार्म और पूरे स्टेशन का दौरा करने निकले, उन्हें कई लापरवाही दिखी.
इसके अलावा स्टेशन के बाहर पार्किंग इलाके का भी उन्होंने मुआयना किया. नो पार्किंग जोन में खड़े बाइक-वाहन एवं पहाड़ की ओर जानेवाले यात्री वाहनों द्वारा बनाये गये अवैध स्टैंड को भी हटाने का अधिकारियों को आदेश दिया. उनका कहना है कि सिलीगुड़ी जंक्शन को न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) जंक्शन से किसी भी कीमत पर कम नहीं आंका जा सकता. सिलीगुड़ी जंक्शन एतिहासिक स्टेशन ही नहीं बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे होने व देशी-विदेशी सैलानियों एवं बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा इस स्टेशन का इस्तेमाल करने से यह एक अतिमहत्त्वपूर्ण ही नहीं बल्कि संवेदनशील स्टेशन भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










