जलपाईगुड़ी : तेंदुए की खाल के साथ दो गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Feb 2017 8:24 AM
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. तेंदुए की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जलपाईगुड़ी के बैकुंठपुर वन कार्यालय में अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की गयी. असम से भूटान होते हुए खाल को तस्करी कर सिलीगुड़ी लाया जा रहा था. बताया जाता है कि सिलीगुड़ी में खाल को दूसरे तस्करों को सौंपा जाता, जहां से उसे […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. तेंदुए की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जलपाईगुड़ी के बैकुंठपुर वन कार्यालय में अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की गयी. असम से भूटान होते हुए खाल को तस्करी कर सिलीगुड़ी लाया जा रहा था. बताया जाता है कि सिलीगुड़ी में खाल को दूसरे तस्करों को सौंपा जाता, जहां से उसे नेपाल ले जाया जा रहा था.
वनकर्मियों ने गुरुवार रात डुवार्स के उदलाबाड़ी इलाके के एक लाइन होटल से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों भूटान सीमा से लगे जयगांव इलाके के रहनेवाले हैं. इनके नाम शंकर दास और राज तामांग है.
वन विभाग सूत्रों ने बताया कि बरामद तेंदुए की खाल 10 फुट लंबी है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










