सिलीगुड़ी जिला अस्पताल : आखिरकार ब्लड बैंक में ‘ऑन कॉल’ सेवा बंद

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के अत्याधुनिक ब्लड बैंक में एक फरवरी से 24 घंटे रक्त उपलब्ध कराने की सेवा शुरू कर दी गई है. इससे पहले इस ब्लड बैंक में रात के समय ‘ऑन कॉल’ रक्त उपलब्ध कराया जाता था. इसकी वजह से मरीजों तथा उनके परिवारों को काफी परेशानी होती थी. जिला अस्पताल सूत्रों […]
इसको लेकर कई प्रकार की समस्याएं भी होती थीं. डॉ विश्वास ने आगे कहा कि मरीज के परिजनों के अनुरोध पर पहले गाड़ी की व्यवस्था करनी पड़ती थी और फिर उस गाड़ी को टेक्निशियन के घर उसे लाने भेजा जाता था. रात के समय कई बार गाड़ी मिलने में भी परेशानी होती थी. अस्पताल में इलाज कराने आने वाले लोग तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत कई सामाजिक संगठन पहले से ही 24 घंटे ब्लड बैंक खोले जाने की मांग कर रहे थे.
परेशानी टेक्निशियनों को लेकर थी. अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है. सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आवश्यक टेक्निशियनों की नियुक्ति कर दी गई है. एक फरवरी से ब्लड बैंक में 24 घंटे रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू हो जायेगी. इस बीच, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सीएमओएच के इस पहल की सराहना की है. वेस्ट बंगाल वोलंटियरी ब्लड डोनर फोरम के अध्यक्ष तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ चटर्जी ने जिला स्वास्थ्य विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों खासकर गरीब लोगों को काफी फायदा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










