क्रीड़ा छात्रावास का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2017 7:44 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से बनाये गये क्रीड़ा छात्रावास का उद्घाटन 22 जनवरी को दो केन्द्रीय मंत्री करेंगे. इस छात्रावास में 50 वनवासी बच्चों की रहने की व्यवस्था होगी. सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण गोयल ने दी. श्री गोयल ने […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से बनाये गये क्रीड़ा छात्रावास का उद्घाटन 22 जनवरी को दो केन्द्रीय मंत्री करेंगे. इस छात्रावास में 50 वनवासी बच्चों की रहने की व्यवस्था होगी. सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण गोयल ने दी. श्री गोयल ने कहा कि सिलीगुड़ी के निकट सालबाड़ी स्थित बिरसा शिशु शिक्षा केन्द्र परिसर में ही इस छात्रावास का निर्माण किया गया है.

यहां वनवासी बच्चों के खेलने-कूदने की पूरी व्यवस्था की गई है. इस छात्रावास के निर्माण में दीपक मानसिंहका तथा उनकी मां देवकी देवी मानसिंहका ने आर्थिक सहायता की है. यह दोनों भी केन्द्रीय मंत्री के साथ छात्रावास का उद्घाटन करेंगे. श्री गोयल ने आगे कहा कि केन्द्रीय मंत्री तथा दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलुवालिया एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते समारोह में उपस्थित रहेंगे.

इन दोनों मंत्रियों के अलावा वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय क्रीड़ा प्रमुख शक्तिपद ठाकुर, रामअवतार बरेलिया, रामविलास अग्रवाल, नेमचंद जैन, बाबूलाल जैन तथा प्रेम मित्तल भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना 1952 में हुई थी. तब से लेकर अब तक संगठन द्वारा गरीब वनवासी बच्चों की मदद की जा रही है. संवाददाता सम्मेलन में प्रांतीय सचिव नवल किशोर पुगलिया, प्रभारी आशीष दास भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola