कैशलेस खादी मेले का होगा आयोजन, 22 को सांसद विजय चंद्र बर्मन करेंगे उद्घाटन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2017 7:14 AM
जलपाईगुड़ी. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार जलपाईगुड़ी में पहली बार कैशलेस खादी मेले का आयोजन किया जा रहा है. राज्य सरकार के पश्चिम बंगाल खादी एवं ग्रामोद्योग परिषद की ओर से खरीदारों के लिए ऑन लाइन भुगतान की व्यवस्था की जा रही है. इस विभाग द्वारा जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार तथा दार्जिलिंग जिले को लेकर जोनल […]
जलपाईगुड़ी. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार जलपाईगुड़ी में पहली बार कैशलेस खादी मेले का आयोजन किया जा रहा है. राज्य सरकार के पश्चिम बंगाल खादी एवं ग्रामोद्योग परिषद की ओर से खरीदारों के लिए ऑन लाइन भुगतान की व्यवस्था की जा रही है. इस विभाग द्वारा जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार तथा दार्जिलिंग जिले को लेकर जोनल खादी मेले का आयोजन हो रहा है.
22 जनवरी से इस मेले की शुरूआत रवीन्द्र भवन में होगी. 30 जनवरी तक चलने वाले मेले में ग्राहक क्रेडिट तथा डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं. यह जानकारी विभागीय अधिकारी सत्यकाम गुरूंग ने दी. वह जलपाईगुड़ी प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर दार्जिलिंग जिला खादी एवं ग्रामोद्योग परिषद के अधिकारी पार्थ सारथी भट्टाचार्य भी उपस्थित थे.
उन्होंने कहा कि मेले में कुल 30 स्टॉल लगाये जायेंगे. भुगतान के लिए दो स्वाइप मशीन लगाये जा रहे हैं. क्रेता जिस स्टॉल में खरीदारी करें, वहां भुगतान करने की कोई आवश्यकता नहीं है. सीधे स्वाइप मशीन के पास आकर कैसलेश भुगतान कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार मेले में अच्छी भीड़ होने की संभावना है, क्योंकि पहली बार जलपाईगुड़ी में इस प्रकार के मेले का आयोजन किया जा रहा है. 22 जनवरी को मेले का उद्घाटन जलपाईगुड़ी के सांसद विजय चन्द्र बर्मन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










