त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मांग ने पकड़ा जोर

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 7:55 AM

विज्ञापन

दार्जिलिंग: दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव कराने की मांग जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज देवान ने की है. श्री देवान ने कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए)के गठन के लिए जो त्रिपक्षीय समझौता हुआ है उसमें पहाड़ पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का उल्लेख है.अब सरकार इस समझौते को नजरअंदाज कर रही है. […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग: दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव कराने की मांग जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज देवान ने की है. श्री देवान ने कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए)के गठन के लिए जो त्रिपक्षीय समझौता हुआ है उसमें पहाड़ पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का उल्लेख है.अब सरकार इस समझौते को नजरअंदाज कर रही है.

इसी संदर्भ में क्रामाकपा के केन्द्रीय प्रवक्ता गोविन्द छेत्री ने कहा जीटीए समझौते में राज्य सरकार,केन्द्र सरकार और मोरचा ने दार्जिलिंग पार्वतीय क्षेत्र में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सहमति दी है. अब इसका पालन नहीं हो रहा है. अब सभी पक्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से कतरा रहे हैं.यदि इसमें कोइ परेशानी हौ तो जीटीए समझौते में इसका उल्लेख ही नहीं होना चाहिए था.

श्री छेत्री ने आगे कहा कि दार्जिलिंग,कर्सियांग,मिरिक और कालिम्पोंग को महकमा परिषद में परिणत कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जा सकता है.सन 1988 में दार्जिलिंग गोरखा पार्वत्य परिषद का गठन हुआ था. उस दौरान सिलीगुड़ी को महकमा परिषद में परिणत कर वहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola