इंगलिशबाजार नगरपालिका: बाबला सरकार की पारी होगी खत्म, आज निहार घोष चुने जायेंगे नये चेयरमैन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2017 1:54 AM
विज्ञापन
मालदा: पिछले दिनों तृणमूल में शामिल हुए निर्दलीय विधायक तथा पार्षद निहार घोष बुधवार को इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन का पद संभालेंगे. तृणमूल के जिला अध्यक्ष मोअज्जम हुसेन ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर निहार घोष अगले चेयरमैन होंगे. चेयरमैन के निर्वाचन से एक दिन पहले मंगलवार को श्री हुसेन ने […]
विज्ञापन
मालदा: पिछले दिनों तृणमूल में शामिल हुए निर्दलीय विधायक तथा पार्षद निहार घोष बुधवार को इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन का पद संभालेंगे. तृणमूल के जिला अध्यक्ष मोअज्जम हुसेन ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर निहार घोष अगले चेयरमैन होंगे. चेयरमैन के निर्वाचन से एक दिन पहले मंगलवार को श्री हुसेन ने पार्टी ऑफिस में एक बैठक की. इस बैठक में पूर्व चेयरमैन कृष्णेंदु चौधरी नजर नहीं आये. इस बारे में पूछे जाने पर श्री हुसेन ने कहा कि कृष्णेंदु चौधरी को बैठक की जानकारी दी गयी थी. उनक पास चिट्ठी भेजी गयी थी, लेकिन उन्होंने चिट्ठी नहीं ली. बाद में डाक से उनके पास चिट्ठी भेज दी गयी थी. इसके बावजूद कृष्णेंदु चौधरी क्यों नहीं आये, इस बारे में वही बता पायेंगे.
श्री चौधरी से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई चिट्ठी नहीं मिली है. डाक से भी कोई चिट्ठी नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि बुधवार को चेयरमैन निर्वाचन के लिए होनेवाली बैठक को भी कानून के हिसाब से नहीं बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि पहले जब भी चेयरमैन के निर्वाचन हुआ है, तो बैठक जिला अधिकारी की तरफ से महकमा अधिकारी ने बुलायी है. इस बार प्रभारी चेयमैन बैठक बुला रहे हैं.
इस बारे में पूछे जाने पर प्रभारी चेयरमैन बाबला सरकार ने कहा कि नगरपालिका कानून के हिसाब से चेयरमैन निर्वाचन की बैठक बुलायी गयी है. नगर विकास विभाग के निर्देश के मुताबिक ही काम किया गया है. अब बाहर कौन क्या बोला, उस पर मैं कोई सफाई देने नहीं जाऊंगा. श्री सरकार ने कहा कि बुधवार को दोपहर दो बजे नये चेयरमैन का निर्वाचन होगा. इस बारे में सभी पार्षदों को चिट्ठी दे दी गयी है. केवल एक पार्षद कृष्णेंदु चौधरी ने यह चिट्ठी नहीं ली है. इसलिए उन्हें ई-मेल से भी सूचना दी गयी है.
चेयरमैन कौन होगा, इस सवाल के जवाब में बाबला सरकार ने कहा कि पार्टी ने यह तय कर दिया है. मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं. जो निर्देश दिया जायेगा, उसी हिसाब से काम करूंगा. कृष्णेंदु चौधरी के चेयरमैन रहने के समय मैंने पार्टी के निर्देश पर वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली थी. अभी पार्टी के ही निर्देश पर प्रभारी चेयरमैन हूं.
उल्लेखनीय है कि गत विधानसभा चुनाव में मालदा जिले में पार्टी की हुई करारी हार के बाद से तृणमूल के एक हिस्से में कृष्णेंदु चौधरी का विरोध शुरू हो गया था. पार्टी को नये सिरे से मजबूत करने के लिए इंगलिशबाजार के निर्दलीय विधायक निहार घोष को तृणमूल में लाने की योजना बनी. गत 1 दिसंबर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कृष्णेंदु चौधरी ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. गत 19 दिसंबर को बाबला सरकार प्रभारी चेयरमैन बने. पहले चर्चा थी कि बाबला सरकार ही चेयरमैन निर्वाचित किये जायेंगे. लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निहार घोष को चेयरमैन की जिम्मेदारी देने का फैसला किया. पार्टी के एक नेता ने बताया कि निहार घोष को जिला तृणमूल का चेहरा बनाकर पार्टी की ताकत बढ़ाने की योजना है.
इधन निहार घोष को चेयरमैन बनाये जाने की बात से पार्षदों के एक हिस्से में असंतोष पैदा हो गया है. पार्षदों ने मान लिया था कि बाबला सरकार ही चेयरमैन रहेंगे. लेकिन अचानक निहार घोष का नाम सामने आने से कुछ पार्षदों में असंतोष है. तृणमूल के जिला अध्यक्ष मोअज्जम हुसेन ने कहा कि पार्टी में कोई असंतोष नहीं है. सभी पार्षद मिलकर नगरपालिका को चलायेंगे. बोर्ड ऑफ काउंसिलर में अम्लान भादुड़ी, आशीष कुंडू, सुमला अग्रवाल जैसे पार्षद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










