युवक ने खुद को मारी गोली
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2017 1:53 AM
बालूरघाट. गैर कानूनी पिस्टल से स्वयं को गोली मारकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम बिट्टू प्रसाद (24) है. उसका घर दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना अंतर्गत दौलतुपर इलाके में है. यह घटना भी दौलतपुर में ही घटी है. खबर मिलते ही बंशीहारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने […]
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिट्टू के दो भाई एवं एक बहन हैं. पिता प्रदीप प्रसाद का राशन की दुकान है. इसी दुकान में वह बैठा करता था. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह दुकान से निकल कर अपने कमरे में चला गया एवं अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. तब किसी को ऐसा नहीं लगा था कि वह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लेगा. कुछ देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आयी. परिवार के सभी लोग भागे-भागे पहुंचे. दरवाजा तोड़कर जब अंदर गये, तो बिट्टू खून से लथपथ जमीन पर गिरा था.
उसने अपने माथे में गोली मार ली थी. उसके हाथ में पिस्टल देखकर लग गया कि उसने आत्महत्या कर ली है. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. परिवार के लोग भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि वह पिस्टल कहां से लेकर आया था. बंशीहारी थाना के आइसी विश्वजीत घोष ने कहा है कि आत्महत्या के कारणों की तो जांच की ही जा रही है, साथ ही उस युवक के पास पिस्टल होने को लेकर अलग से जांच शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले का खुलासा शीघ्र होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










