21 को कर्सियांग आयेंगी ममता

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2017 2:00 AM

विज्ञापन

दार्जिलिंग. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 जनवरी को कर्सियांग आयेंगी. यह जानकारी दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष राजेन मुखिया ने दी है. श्री मुखिया ने एक बातचीत में कहा कि 21 जनवरी की शाम राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर्सियांग आयेंगी और 22 जनवरी को कर्सियांग में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी. […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 जनवरी को कर्सियांग आयेंगी. यह जानकारी दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष राजेन मुखिया ने दी है. श्री मुखिया ने एक बातचीत में कहा कि 21 जनवरी की शाम राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर्सियांग आयेंगी और 22 जनवरी को कर्सियांग में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी.

उसके बाद उसी दिन शाम को दार्जिलिंग के लिए प्रस्थान करेंगी और 23 जनवरी को दार्जिलिंग में आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती समारोह में भाग लेंगी. एक प्रश्न के जवाब में श्री मुखिया ने कहा कि ममता बनर्जी दार्जलिंग आगमन के दौरान हिल तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के चार नगरपालिका बोर्ड के चुनाव के संबंध में चरचा की जायेगी.

पहाड़ के चार नगरपालिका चुनाव में हिल तृणमूल कांग्रेस और गोरामुमो मिलकर चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर श्री मुखिया ने कहा कि पहाड़ पर होने वाले कोई भी चुनाव गोजमुमो को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक दलों के साथ मिलकर लड़ने के लिए तैयार हैं. इसलिये नगरपालिका चुनाव के बारे में भी गोरामुमो के नेताओं के साथ बातचीत चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola