विकलांग बच्चे की इलाज के लिए तरस रही है मां
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2017 1:59 AM
विज्ञापन
बालूरघाट. अपने विकलांग नाबालिक संतान की चिकित्सा के लिये एक गरीब परिवार ने सरकारी सहायता की गुहार लगायी है. पिछले 12 वर्षों से दैनिक मजदूरी करने वाला यह परिवार अपने विकलांग संतान की जिंदगी को स्वभाविक करने के लिए मदद की राह ताक रहा है. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनका 12 वर्षीय बेटा […]
विज्ञापन
बालूरघाट. अपने विकलांग नाबालिक संतान की चिकित्सा के लिये एक गरीब परिवार ने सरकारी सहायता की गुहार लगायी है. पिछले 12 वर्षों से दैनिक मजदूरी करने वाला यह परिवार अपने विकलांग संतान की जिंदगी को स्वभाविक करने के लिए मदद की राह ताक रहा है. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनका 12 वर्षीय बेटा शेखर सरकार जन्म से विकलांग नहीं है. असहाय परिवार की दुखभरी कहानी सुनकर बालूरघाट पंचायत समिति के अध्यक्ष ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट ब्लॉक के अंतर्गत बोआलदार ग्राम पंचायत के दोगाछी फॉरेस्ट से सटे गांव निवासी सुचित्रा सरकार की गाथा दुखभरी है. दैनिक मजदूर उनका पति पांच वर्ष पहले ही स्वर्ग सिधार चुके हैं. बारहवीं कक्षा की छात्रा इती सरकार व शेखर सरकार में उनका परिवार सिमटा हुआ है. परिवार का भरण-पोषण व बच्चों की पढ़ाई के लिये सुचित्रा लोगों को घर-घर जाकर मूड़ी भाजने का काम करती है. उनका बेटा शेखर वर्तमान में विकलांग है. शरीर का अन्य भाग स्वस्थ होने के बाद भी दोनों पैर धीरे-धीरे पंगू होता जा रहा है. अपने सामर्थ्य के अनुरूप सुचित्रा ने इलाज कराया लेकिन विकलांगता बढ़ती जा रही है.
सुचित्रा ने बताया कि उनका बेटा पहले स्वस्थ ही था. गांव से सटे कटान जूनियर उच्च विद्यालय में पढ़ता था. पिता की मौत के बाद से उसके पैर की स्पर्श शक्ति कम होने लगी. इलाजा कराया गया लेकिन रूपये के अभाव में उसका सटीक इलाज नहीं हो पाया. फलस्वरूप ग्राम पंचायत की ओर से सहायता की गुहार लगायी गयी है.
बालूरघाट ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रवीर राय उस बच्चे की चिकित्सा में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है. पहले उसकी चिकित्सा कराकर स्वस्थ करने का प्रयास किया जायेगा. अन्यथा विकलांगो के लिये केंद्रीय व राज्य सरकार की योजना का लाभार्थी बनाकर बच्चे के जीवन को सुधारने की कोशिश की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










