सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी : समन पाठक

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2017 1:59 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: ‘समान काम, समान वेतन’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को सरकारी, गैर-सरकारी सेक्टरों, उद्योगों, कल-कारखानों, विद्यालय, कॉलेजों, नर्सिंग होम के प्रबंधन व मालिक नहीं मान रहे. ‘समान काम, समान वेतन’ कानून की खूलेआम धज्जियां उड़ रही है. यह कहना है माकपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सह सीटू के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष समन पाठक […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: ‘समान काम, समान वेतन’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को सरकारी, गैर-सरकारी सेक्टरों, उद्योगों, कल-कारखानों, विद्यालय, कॉलेजों, नर्सिंग होम के प्रबंधन व मालिक नहीं मान रहे. ‘समान काम, समान वेतन’ कानून की खूलेआम धज्जियां उड़ रही है. यह कहना है माकपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सह सीटू के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष समन पाठक उर्फ सूरज का. वह सोमवार को सिलीगुड़ी कॉलेज के पास स्थित श्रम दफ्तर के सामने सीटू के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे.

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर स्तर के श्रमिकों और कर्मचारियों का शोषण न हो इसके मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल 26 अक्टूबर को सभी सरकारी-गैर सरकारी सेक्टरों व प्रतिष्ठानों में ‘समान काम, समान वेतन’ लागू करने का निर्देश जारी किया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस दिशा-निर्देश व कानून को अधिकांश सेक्टरों में अब-तक लागू नहीं किया गया.

श्री पाठक की अगुवायी में प्रदर्शनाकारियों का एक प्रतिनिधिदल द्वारा श्रम अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया. श्री पाठक ने अधिकारी से कहा कि समान काम, समान वेतन कानून सरकारी, गैर-सरकारी सेक्टरों, प्रतिष्ठानों, चाय बागानों व हर स्तर के उद्योगों में अब-तक लागू क्यों नहीं किया जा रहा, इसकी उच्चसरीय जांच कर आरोपियों को सख्त सजा दी जाये. साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को जल्द लागू करवाया जाये. ऐसा न होने पर श्री पाठक ने वृहत्तर आंदोलन की चेतावनी दी है. आज के प्रदर्शन के दौरान सीटू समर्थकों के अलावा पांच अन्य श्रमिक संगठन के नेता, कर्मचारी भारी तादाद में मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola