तृणमूल छात्र परिषद की गुंडागर्दी और बरदाश्त नहीं : एसएफआइ

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2017 9:15 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की गुंडागर्दी अब और बरदाश्त नहीं की जायेगी. शिक्षा के मंदिर को रक्तरंजित करने और छात्र-छात्राओं में आतंक का माहौल पैदा करने की टीएमसीपी की साजिश अब नहीं चलेगी. कॉलेजों में हानेवाले छात्र संसद चुनावों के दौरान टीएमसीपी अगर छात्रों पर हिंसक हमला और गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करता है, […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की गुंडागर्दी अब और बरदाश्त नहीं की जायेगी. शिक्षा के मंदिर को रक्तरंजित करने और छात्र-छात्राओं में आतंक का माहौल पैदा करने की टीएमसीपी की साजिश अब नहीं चलेगी. कॉलेजों में हानेवाले छात्र संसद चुनावों के दौरान टीएमसीपी अगर छात्रों पर हिंसक हमला और गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करता है, तो एसएफआइ समर्थक भी मुंहतोड़ जवाब देंगे. टीएमसीपी की धांधली और पुलिस की ज्यादतियों का करारा जवाब दिया जायेगा. यह चेतावनी दी है एसएफआइ की सिलीगुड़ी लोकल कमिटी के सचिव अभिजीत चंद्र ने. वह रविवार को टीएमसीपी की गुंडागर्दी और पुलिस की भूमिका के विरुद्ध एसएफआइ द्वारा सिलीगुड़ी थाने के सामने किये गये प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे.
अभिजीत की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधि दल ने इंस्पेक्टर देवाशिष बोस की अनुपस्थिति में सब-इंस्पेक्टर पीके कुंडु को ज्ञापन सौंप कर छात्र संसद चुनावों में कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की. साथ ही चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने की गुहार भी लगायी. सिलीगुड़ी कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, सिलीगुड़ी महिला कॉलेज में छात्र संसद चुनाव के मद्देनजर नामांकन-पत्र लेने और जमा देने की प्रक्रिया कल यानी सोमवार से शुरू होनेवाली है. विदित हो कि बागडोगरा कॉलेज में शुक्रवार व शनिवार को नामांकन-पत्र लेने और जमा देने के दौरान एसएफआइ एवं एबीवीपी छात्र समर्थकों पर हिंसक हमले करने का आरोप विरोधियों ने टीएमसीपी पर लगाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola