कूचबिहार एयरपोर्ट का रनवे बढ़ेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2017 7:57 AM
कूचबिहार: कूचबिहार से एक बार फिर हवाई सेवा शुरू करने की तत्परता तेज हो गई है. इसके लिए कूचबिहार एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है. रनवे में 230 मीटर की बढ़ोत्तरी होगी. एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिये है. एयरपोर्ट सूत्रों से […]
भले ही रनवे को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, लेकिन बड़े विमान अभी यहां से नहीं उड़ाये जायेंगे. सूत्रों ने आगे बताया कि इस एयरपोर्ट पर ढांचागत सुविधाओं की भी अभी काफी कमी है. धीरे-धीरे ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा. उसके बाद बड़े विमान भी यहां से उड़ सकते हैं.
इसी वजह से पहले रनवे को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. सूत्रों ने आगे बताया कि एएआइ ने विभिन्न एयरलाइन कंपनियों को कूचबिहार से विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है. हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि किन एयरलाइन कंपनियों ने यहां से विमान सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति दी है. एएआइ सूत्रों ने आगे बताया कि केन्द्र सरकार छोटे शहरों में भी विमान सेवा शुरू करना चाहती है. इसके लिए पहले ही पायलट प्रोजेक्ट बना लिया गया है. जिन छोटे शहरों में एयरपोर्ट है, पहली प्राथमिकता वहीं से उड़ान सेवा शुरू करने की है. इस संबंध में कूचबिहार एयरपोर्ट के अधिकारी विप्लव कुमार मंडल का कहना है कि कूचबिहार से दोबारा विमान सेवा शुरू करने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए एयरलाइन कंपनियों से बातचीत जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










