कुदाल से अधेड़ की हत्या, झाड़ी में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2017 8:07 AM
सिलीगुड़ी. कुदाल से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मृतक की पहचान पशुपति रजक(50) के रूप में करायी है. शुक्रवार की देर रात यह घटना इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत काजिग्राम पंचायत के रामेश्वरपुर गांव में घटी है. कुदाल से किये कई वार की वजह से मृतक का शव क्षत-विक्षत हो […]
जानकारी मिलते ही इंगलिशबाजार थाने की पुलिस ने झाड़ी में पड़े शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मृतक की पत्नी द्वारा हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद भी इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है. काजिग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस सदस्य वरुण विश्वास ने बताया कि मृतक पशुपति रजक मानव तस्करी, वसूली सहित कई अपराधिक गतिविधियों से साथ जुड़ा था. आरोप है कि मृत पशुपति रजक ने काजिग्राम के एक व्यवसायी विनय मंडल से दस हजार रुपये रंगदारी मांगी थी. इस बात को लेकर शुक्रवार को विनय और पशुपति के बीच विवाद शुरू हुआ था. शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मामला जानकर विनय मंडल के साथ खड़े हो गये. इसके बाद हाथापाई शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










