छेड़छाड़ का विरोध किया, तो पति व देवर पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2016 7:30 AM
मालदा. छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पति और देवर पर हमला कर किया. धारदार हथियार के वार से पति की दाहिनी आंख चोटिल हुई है. मालदा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने आशंका जतायी है कि आंख बेकार भी हो सकती है. गुरुवार रात करीब 10 बजे यह घटना इंगलिशबाजार थाने की कोतवाली […]
गुरुवार शाम को इलाके के इन युवकों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की. रात को जब पति काम से घर लौटे, तो उसने सारी बात बतायी. इसके बाद पवित्र दास भाई सुफल को साथ लेकर युवकों के अड्डे पर पहुंचे. अपनी पत्नी के साथ बदसलूकी का विरोध करने पर इन युवकों ने उन पर लोहे की रॉड और हंसिया से हमला बोल दिया. हंसिया की चोट से पवित्र दास गंभीर रूप से घायल हो गये.इधर पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि शाम को जब वह दुकान से घर लौट रही थी, तो स्थानीय युवकों समर दास, सुंदर दास और उनके दलबल ने उस पर अश्लील टीका-टिप्पणी शुरू कर दी. वे लोग शराब के नशे में थे. मुझे उठा ले जाने की धमकी दे रहे थे. रात को जब पति घर लौटे, तो उन्हें सारी बात बतायी. इसके बाद पति और देवर जब इस घटना का प्रतिवाद करने गये, तो उन पर हमला किया गया. अगर पड़ोसी सामने नहीं आते तो बदमाश मेरे पति और देवर की हत्या कर देते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










