किसानों की बदहाली के लिए मोदी और ममता दोनों जिम्मेदारः माकपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2016 7:29 AM
सिलीगुड़ी. किसानों की बदहाली के लिए केंद्र की मोदी और राज्य की ममता सरकार दोनों जिम्मेदार है. इस मुद्दे पर दोनों ही सरकारे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. यह कहना है सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति सह माकपा के वरिष्ठ नेता तापस सरकार का. वह शुक्रवार को सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित जिला […]
उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के वजह से आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. मोदी सरकार ने किसानों की बदहाली दूर करने का बड़ा-बड़ा वादा किया लेकिन सब हवा-हवाई हो गयी.
एक तरफ महंगायी दूसरी तरफ कर्ज के दबाव ने किसानों का कमर तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की दूरदशा को लेकर माकपा का अखिल भारतीय कृषक सम्मेलन माटीगाड़ा में 21 और 22 दिसंबर को आयोजित होगा. 21 दिसबंर को हरसुंदर हाइस्कूल और 22 दिसंबर को मायादेवी क्लब मैदान में आयोजित होगा. श्री सरकार ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन के प्रधानवक्ता माकपा सांसद मोहम्मद सलीम होंगे. केंद्रीय व राज्य कमेटी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे. सम्मेलन में भारी तादाद में किसान, माकपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे. प्रेस-वार्ता के दौरान अन्य माकपा नेताओं ने भी मीडिया को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










