नगरपालिका के सामने लावारिस पैकेट ने फैलाया बम का आतंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2016 1:34 AM
मालदा. मालदा की राजनीति अब एक नयी दिशा की ओर मुड़ती नजर आ रही है. आपसी राजनीतिक रंजिश इस मुकाम तक पहुंच चुकी है कि बम से डराने व धमकाने का दौर शुरू हो गया है. इंगलिश बाजार नगरपालिका के सामने थर्मोकॉल से भरे एक पैकेट से बम होने का आंतक फैल गया. इंगलिश बाजार […]
सोमवार सुबह इंगलिश बाजार नगरपालिका के सामने लावारिस पड़े एक पैकेट में बम होने के संदेह से शहर में सनसनी फैल गयी. वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी. जानकारी मिलने के साथ ही इंगलिश बाजार थाने की पुलिस बम निरोधी दस्ते के साथ मौके पर पहुंची. इस घटना को लेकर कार्यालय जाने के में ही नगरपालिका से सटे नेताजी सुभाष रोड पर घंटो जाम की स्थित बनी रही. बम स्कॉयड की टीम ने लावारिस पड़े बैग की काफी देर तक जांच की. पुलिस के आश्वासन के बाद इलाके की स्थिति सामान्य हुयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










