आभूषण कारीगर रातोंरात हुआ अरबपति!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2016 1:08 AM
सिलीगुड़ी. नोटबंदी के बाद पेशे से एक गहना कारीगर सरजू राव राजाराम पटेल रातोंरात अरबपति हो गया. अचानक अरबपति होने के बाद उसका और उसके परिवार की जहां खुशी का कोई ठिकाना नहीं है वहीं इसे लेकर थोड़ी-बहुत घबराहट भी है. मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेड़ थाना क्षेत्र के वाशिंदा सरजू […]
सरजू राव के अनुसार उसका महाराष्ट्र के ही बैंक ऑफ इंडिया के पेड़ शाखा में खाता है. उसके खाते में इनदिनों कुल दो लाख तीन हजार 461 रुपये जमा था. कल रात को वह दो हजार रुपये निकालने के लिए यूनियन बैंक के एटीएम में गया. लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले बल्कि रसीद बाहर हुई. रसीद देखकर सरजू अवाक हो गये और रातों की नींद उड़ गयी. वजह रसीद में उनके बैंक अकाउंट में 99 करोड़ रुपये से भी काफी अधिक राशि जमा होने का बैलेंस दिख रहा था. शनिवार को वह रसीद लेकर बैंक जाते लेकिन महीने का चौथा शनिवार होने की वजह बैंक बंद था. इस की जानकारी उन्होंने सिलीगुड़ी थाना की पुलिस को भी दी है. यह खबर फैलने के साथ ही सरजू के परिचतों और शुभचिंतकों का उनसे मिलने का तांता लग गया. खुदीराम पल्ली स्थित कारखाने में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी और जान-पहचान वाले लोगों ने उसके साथ एक सेल्फी भी खूब ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










