फिर जमेगा एमपीएल का रंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2016 1:06 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. शहर में एक बार फिर से ट्रेवलॉग सर्विस माहेश्वरी प्रीमियर लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन माहेश्वरी युवा संस्था की ओर से किया गया है. रविवार को स्टेशन फीडर रोड स्थित हिन्दी हाई स्कूल के मैदान पर टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जायेंगे. इसके लिए सभी […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. शहर में एक बार फिर से ट्रेवलॉग सर्विस माहेश्वरी प्रीमियर लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन माहेश्वरी युवा संस्था की ओर से किया गया है. रविवार को स्टेशन फीडर रोड स्थित हिन्दी हाई स्कूल के मैदान पर टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जायेंगे. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है.

आयोजन समिति की ओर से सचिव सुदर्शन मुंधड़ा ने बताया है कि उद्घाटन समारोह सुबह आठ बजे होगा, जबकि मैचों की शुरूआत नौ बजे से हो जायेगी. नौ बजे पहला मैच खेला जायेगा.

श्री मुंधड़ा ने कहा कि माहेश्वरी युवा संस्था द्वारा समाज में खेलों के प्रति युवाओं को उत्साहित करने तथा नयी प्रतिभा को सामने लाने के लिए समय-समय पर इंडोर एवं आउट डोर खेलों का आयोजन किया जाता रहा है. कैरम से लेकर चेस, बैडमिंटन एवं क्रिकेट प्रतियोगिता आदि शामिल है. पिछले तीन साल से संस्था द्वारा आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तर्ज पर एमपीएल का आयोजन किया जा रहा है. इस साल चौथी बार एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. टूर्नामेंट में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं और चारों टीमों के खिलाड़ियों की घोषणा पहले ही कर दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola