सेल्फी के चक्कर में बाल-बाल बचे पर्यटक, गुस्साए हाथी ने खदेड़ा,सभी भागे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2016 1:55 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. रोक के बाद भी जंगल जाने वाले पर्यटकों द्वारा जानवरों के साथ सेल्फी लेने का क्रम जारी है. गुरूवार को ऐसे ही कुछ पर्यटकों को हाथियों के साथ सेल्फी लेते पाया गया. इस चक्कर में पर्यटकों को अपने जान की आफत भी आ गयी. एक हाथी ने खदेड़ा. गनीमत रही की सभी पर्यटक भाग […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. रोक के बाद भी जंगल जाने वाले पर्यटकों द्वारा जानवरों के साथ सेल्फी लेने का क्रम जारी है. गुरूवार को ऐसे ही कुछ पर्यटकों को हाथियों के साथ सेल्फी लेते पाया गया. इस चक्कर में पर्यटकों को अपने जान की आफत भी आ गयी. एक हाथी ने खदेड़ा. गनीमत रही की सभी पर्यटक भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

संरक्षित वन क्षेत्र में पर्यटकों जाना बंद है. उसके बाद भी जंगल में हाथियों के साथ पर्यटक सेल्फी ले रहे थे. कभी मोबाईल तो कभी कैमरे से लाटागुड़ी के जंगल से संलग्न सड़क पर एक जंगली हाथी के साथ कई पर्यटकों ने सेफ्ली ली. वन कर्मचारियों की इनपर नजर पड़ी. रोके जाने पर इन पर्यटकों ने हंगामा शुरू कर दिया. उसके बाद जब हाथी ने पर्यटकों को खदेड़ा तो सभी भाग खड़े हुए.

यहां गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा प्रत्येक सप्ताह गुरूवार को संरक्षित वन क्षेत्र में पर्यटकों का प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. इसी वजह से गोरूमारा, चापड़ामारी, जंगल घूमने के आये कुछ पर्यटकों को जंगल में प्रवेश करने नहीं दिया गया. इसके बाद पर्यटक लाटागुड़ी जंगल में खड़े होकर हाथियों के साथ सेल्फी लेने लगे. आरोप है कि मोबाईल व कैमरे का फ्लैश जला, सेल्फी लेकर पर्यटकों ने हाथियों को काफी परेशान किया. एक पर्यटक विश्वजीत सरकार ने बताया कि गुरूवार को जंगल में प्रवेश बंद रहने की जानकारी नहीं थी. जंगल में प्रवेश ना मिलने पर हम लोग अलीपुरद्वार लौट रहे थे कि तभी रास्ते में एक हाथी दिखा.

हाथी को शांत देखकर हमलोगों ने उसके साथ सेफ्ली ले ली. हांलाकि सेल्फी लेते समय हाथी को दौड़कर पास आते देख हम लोग वहां से भाग निकले. छुट्टी का दिन रहने की वजह से वन कर्मचारी भी आराम फरमा थे. सुबह के 9 बजे के बाद से एक भी कर्मचारी राउंड पर नहीं आया. घटना के बाद उत्तर बंगाल की वनपाल सुमिता घटक ने बताया कि जंगल के बीच गाड़ी खड़ी कर फोटो खींचना मना है. बोर्ड में लिखा निर्देश देखने के बाद भी पर्यटक जंगली जानवरों को परेशान करते हैं. उन्होंने कहा कि मोबाईल या कैमरे के फ्लैश से हाथियों या अन्य जानवरों की आंखों पर काफी असर पड़ता है. इसी वजह से हाथी ने पर्यटकों को खदेड़ दिया. जिन पर्यटकों ने हाथी के साथ सेल्फी ली है, उसकी तलाश की जा रही है. गिरफ्त में आने पर उनके खिलाफ कार्यवायी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola