बेटे ने की पिता की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2016 1:57 AM
बालुरघाट. पारिवारिक विवाद के वजह से एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी.पिता उसकी मां के साथ मारपीट कर रहा थ. मां को बचाने के क्रम में उसने पिता पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया.यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थानार्न्गत खेलसी गांव की है.गुरूवार की रात करीब 12 बजे […]
जबकि आरोपी बेटे का नाम कृष्णा उरांव (37) है.वह घटना के बाद से ही लापता है.स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही आरोपी बेटा फरार है.सूत्रों ने बताया कि बूधु उरांव का हमेशा ही अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था.दोनों के साथ दो नाती भी रहते हैं. बेटा सिलीगुड़ी में अपनी पत्नी के साथ एक चाय बागान में काम करता है.वह कुछ दिन पहले यहां अपने घर आया था. मां-पिता को आपस में झगड़ते देख वह काफी परेशान रहता था. रात को भी दोनों झगड़ रहे थे.
पिता ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. पहले वह बचाने आया,लेकिन इस बीच पास पड़े लोहे के एक रॉड से पिता के सिर पर वार कर दिया.वहीं पिता की मौत हो गयी.तपन थाना पुलिस शुक्रवार को गांव पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी की तालाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










