फांसीदेवा में एसएफआइ नेता की नृशंस हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2016 12:49 AM
सिलीगुड़ी. एक एसएफआइ नेता की हत्या से सनसनी फैल गयी है. हांलाकि इस हत्या का आरोप उसके दोस्त पर ही लगा है. हत्या की इस खबर से फांसीदेवा इलाका दहल उठा. मंगलवार की सुबह हत्या का यह मामला सिलीगुड़ी के निकट फांसीदेवा स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित लियूसीपाकरी इलाके में घटी है. निजी रंजिश की […]
निजी रंजिश की वजह से एक दोस्त ने उसकी जान ले ली. पुलिस ने मृतक का नाम संतोष वर्मन(25) बताया है. मृत संतोष वर्मन माकपा समर्थित छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया(एसएफआई) के फांसीदेवा लोकल कमिटी के अध्यक्ष थे. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर फांसीदेवा पुलिस के हवाले कर दिया है. हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत संतोष वर्मन पेशे से किसान था. कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुयी थी, उसका एक वर्ष का एक बेटा भी है. मंगलवार की सुबह वह अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी पीछे से उसके मित्र व पड़ोसी प्रवीण राय ने कुदाल से हमला कर दिया. प्रवीण ने पहला वार उसके सर पर किया, जिसकी वजह से वह सड़क पर गिर गया. इसके बाद उसने कुदाल से उस पर कइ वार किये. घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग संतोष को बचाने के लिये भागे लेकिन तब तक प्रवीण ने उसे मौत के मुंह तक पहुंचा दिया था. स्थानीय लोग खून से लथपथ संतोष को लेकर अस्पताल की ओर भागे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भी उसे मृत करार दिया. इसी बीच लोगों ने घटना की जानकारी फांसीदेवा पुलिस को दी और प्रवीण को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इलाकावासियों के मुताबिक संतोष और प्रवीण एक दूसरे के मित्र थे. पुलिस सूत्रों की माने तो इस हत्याकांड के बीच किसी लड़की का मामला है.
प्रेम प्रसंग की वजह से ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. घटना की प्राथमिक जांच में पुलिस को ऐसे ही प्रमाण मिले हैं. हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है. फांसीदेवा थाने की पुलिस ने आरोपी प्रवीण राय को गिरफ्तार कर मंगलवार को दार्जिलिंग जिला अदालत में पेश कर रिमांड मांगा है. जबकि दूसरी ओर मृत संतोष वर्मन के शव को पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










