दाम कम होने से आलू किसान ने की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2016 12:52 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. हिमघर में रखा आलू का दाम कम हो जाने की वजह से हल्दीबाड़ी के एक किसान ने आत्महत्या कर ली. मृत किसान की पहचा न अमित सरकार (24) के रूप में करायी गयी है. मृतक कूचबिहार जिला स्थित हल्दीबाड़ी ब्लॉक के विजय नगर का निवासी था. अमित अपने व लीज पर जमीन लेकर कुल […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. हिमघर में रखा आलू का दाम कम हो जाने की वजह से हल्दीबाड़ी के एक किसान ने आत्महत्या कर ली. मृत किसान की पहचा न अमित सरकार (24) के रूप में करायी गयी है. मृतक कूचबिहार जिला स्थित हल्दीबाड़ी ब्लॉक के विजय नगर का निवासी था. अमित अपने व लीज पर जमीन लेकर कुल 16 बीघा जमीन पर कर्ज लेकर आलू बोया था. अमित के मामा चांद मित्र ने बताया कि खेत से आलू निकालने के बाद हिमघर में रखा गया था. पूजा के बाद से आलू का दाम अचानक गिरने लगा. अमित ने सोच रखा था कि आगामी कुछ दिनों में आलू के कीमत में थोड़ा सा उछाल मिलने पर उसे बेच देगा.

और आलू बेचकर ही कर्ज भी चुकायेगा. इसी बीच भारत सरकार ने पांच सौ और एक हजार का नोट रद्द कर दिया. घर में रुपये की किल्लत से एक समस्या उत्पन्न हो गयी. सोमवार की शाम अमित काफी गुस्से में घर से निकला था. बाद में उसने बताया कि आलू को लेकर वह ऐसी समस्या में पड़ा है जिसका कोई निदान नहीं है. लेकिन इसके लिये वह अपनी जान दे देगा, किसी ने नहीं सोचा था. अमित के पिता सुधीर सरकार भी पेशे के एक किसान हैं.

मामा ने बताया कि अमित ने 800 पैकेट आलू हिमघर में रखा था. अमित के ऊपर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज था. आलू की कीमत एक लाख तीस हजार से तीस, चालीस हजार रुपये कम हो जाने से अमित दिशाहीन हो गया था. इसी वजह से उसने आत्महत्या की राह पर चल पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola