ममता को मिली ‘फामोहिमाल वांतो आन्या’ की उपाधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2016 12:50 AM
सिलीगुड़ी. राज्य की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को पहाड़ के भुजेल समुदाय ने ‘फामोहिमाल वांतो आन्या’ नामक उपाधि से नवाजा है. इस उपाधि के जरिए भुजेल संप्रदाय ने मुख्यमंत्री को कंचनजंघा की तरह पवित्र और सबकी रक्षा करने वाली बताया है. इस उपाधि के पीछे भी एक राज छिपा है. राज्य सरकार ने पहाड़ की […]
बोर्ड गठन की आधिकारिक रूप से पुष्टि करते हुए मंत्रालय की ओर से एक दस्तावेज पिछले 11 नवंबर को भुजेल कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपा गया. श्री खवास ने बताया कि पहाड़ की विभिन्न जनजातियों के विकास के लिये तृणमूल सरकारी की ओर से बनाया गया यह ग्यारहवां जाति विकास बोर्ड है. हांलाकि भुजेल जाति के विकास के लिये राज्य सरकार की ओर से अब तक आर्थिक आवंटन नहीं किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ी जाति कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार यह बोर्ड अपनी जाति और संस्कृति के विकास के लिए काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










