महिला का शव तीस्ता नदी से बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2016 12:45 AM
जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के कादोबाड़ी में दोहरे हत्याकांड की घटना से सनसनी फैल गई है. पुलिस का अनुमान है कि अवैध प्रेम की वजह से ही इतनी बड़ी घटना घटी है. इसकी जांच स्वयं पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती कर रहे हैं. वह तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर भी गये. शुक्रवार की सुबह […]
महिला का नाम कामिनी मंडल है, जबकि युवक का नाम सुजीत ऋ षि बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कादोबाड़ी बाजार में वह महिला चाय दुकान लगाती थी, जबकि उसके सामने सुजीत ऋ षि का साइकिल रिपयरिंग की दुकान है.
उसका भी शव घर के निकट से ही बरामद किया गया. मृतक सुजीत के पिता का आरोप है कि कामिनी मंडल का पति उत्तम मंडल सुजीत को अपने घर ले गया था. उसके बाद से ही उसका पता नहीं चला और आज उसका शव बरामद हुआ है. सुबह ही वह लोग थाने में गुमशुदगी की डायरी कराने गये थे. जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती का कहना है कि अवैध प्रेम संबंध की वजह से ही यह घटना घटी है. महिला के पति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. घटनास्थल पर पुलिस कुत्ता लेकर भी पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










