गहमागहमी: लगातार दूसरे दिन भी सिलीगुड़ी में एटीएम बंद, बैंकों में उमड़े ग्राहक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2016 1:46 AM
सिलीगुड़ी: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 500 तथा 1000 के नोट रद्द कर दिये जाने के बाद पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी शहर में भी अफरा-तफरी का माहौल कायम है. लगातार दूसरे दिन सिलीगुड़ी में बैंकों के एटीएम बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रधानमंत्री के घोषणा के […]
इस बीच, बृहस्पतिवार को विभिन्न बैंकों में 1000 तथा 500 के नोट जमा कराने अथवा बदलने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ लग गयी. सुबह होते ही पैसे के लिए परेशान लोग सबसे पहले तो एटीएम का चक्कर काटने निकले. एक पर एक कई एटीएम को बंद देख कर यह साफ हो गया कि एटीएम खुलने के आसार नहीं हैं. उसके बाद ऐसे लोगों ने बैंकों की ओर रुख किया. सिलीगुड़ी के अधिकांश सरकारी तथा गैर सरकारी बैंकों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह आठ बजे से ही लोग लाइन में लग गये. कई स्थानों पर धक्का-मुक्की होने की भी खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेट बैंक के कोर्ट मोड़ ब्रांच में लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










