सिलीगुड़ी में दिन भर रहा अफरा-तफरी का माहौल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2016 8:27 AM
सिलीगुड़ी. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अचानक 1000 तथा 500 के नोट बंद कर दिये जाने के निर्णय के बाद सिलीगुड़ी शहर में भी दिन भर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. खासकर ऐसे लोग काफी परेशान हुए जिन्हें रोजाना जरूरत के लिए सामान खरीदनी थी. 100 रुपये का नोट कम होने अथवा नहीं होने […]
इस संदर्भ में कोलकता से पहाड़ घुमने के लिये आये अमित कुमार दास कहते हैं, हमलोग कल मंगलवार को दार्जिलिंग आये और आज सुबह दार्जिलिंग के विभिन्न पर्यटन स्थल घुमने का कार्यक्रम बना रहे थे.हमारे जेब में 500 और 1000 का नोट होने के कारण कोई भी गाड़ी चालक ले जाने के लिये तैयार नहीं है. इसके कारण हमलोग घुम नहीं पाये. दिल्ली से घुमने आये पूनम शर्मा ने मोदी के इस निर्णय की तारीफ करते हुये कहा कि देश में हो रहे भ्रष्टाचार और काले धन पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफलता मिलेगी. हांलाकि इस निर्णय ने हमलोगों को मुश्किल में भी डाल दिया है. लोग 1000 तथा 500 के नोट नहीं ले रहे हैं. ऊपर से एटीएम बंद होने से और भी समस्या हो गई है. असम से घुमने आये मनीष शर्मा ने दार्जिलिंग घुमने के दौरान काफी समस्या होने की बात कही. उन्होंने कहा कि लौटते वक्त अपने दोस्तों के लिए कुछ सामान लेने की इच्छा थी, लेकिन नहीं ले पाये. 1000 या 500 के नोट दिखाने पर दुकानदार कहते हैं कि इस नोट के बराबर का पूरा सामान खरीदना होगा. ऐसे में हम कुछ खरीद नहीं पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










