गांव के क्लब में धमाका, एक की मौत, 30-40 बम बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2016 7:52 AM
विज्ञापन
बर्दवान: जिले के श्रीबाती गांव में एक स्थानीय क्लब में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने कहा कि रविवार रात इस विस्फोट के बाद चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान एक पुलिया के नीचे से 30-40 बम बरामद किये गये. बम विस्फोट की गूंज सुनकर ग्रामीण स्थानीय मोहम्मडन स्पोर्टिंग […]
विज्ञापन
बर्दवान: जिले के श्रीबाती गांव में एक स्थानीय क्लब में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने कहा कि रविवार रात इस विस्फोट के बाद चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान एक पुलिया के नीचे से 30-40 बम बरामद किये गये.
बम विस्फोट की गूंज सुनकर ग्रामीण स्थानीय मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के परिसर से उठ रहे धुंए की ओर भागे और पास में ही 60 वर्षीय लालू शेख का शव पड़ा पाया.
अतिरिक्त एसपी राज नारायण मुखोपाध्याय और कटवा के उप मंडलीय पुलिस अधिकारी सचिन मक्कार घटनास्थल पहुंचे और गहन खोज अभियान चलाया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक पुलिया के नीचे टिन के दो बड़े डिब्बों में रखे गए करीब 30-40 बम बरामद किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










