सिलीगुड़ी के बच्चों ने जापान में फहराया परचम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 1:02 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर के दो बच्चों ने जापान में परचम फहराया है.इनदोनों बच्चों ने जापान के योकोहामा शहर में आयोजित अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है. इस प्रतियोगिता में विश्व भर के स्कूलों से 600 बच्चों ने हिस्सा लिया था. कोच देवाशीष ढाली ने बताया है कि मानव मित्तल को कुमिट स्पर्धा […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर के दो बच्चों ने जापान में परचम फहराया है.इनदोनों बच्चों ने जापान के योकोहामा शहर में आयोजित अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है.
इस प्रतियोगिता में विश्व भर के स्कूलों से 600 बच्चों ने हिस्सा लिया था. कोच देवाशीष ढाली ने बताया है कि मानव मित्तल को कुमिट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया,जबकि श्रेयश बाजला को 50 किलोग्राम के कुमिट स्पर्धा में ही कांस्य पदक हासिल हुआ है.
कोच श्री ढाली ने बताया कि इन बच्चों ने सिलीगुड़ी शहर ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है.उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे तथा वह स्वयं सात नवंबर को सिलीगुड़ी लौट रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










