प्रेमिका को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश

अलीपुरद्वार. संबंध टूटने से नाराज एक प्रेमी ने प्रेमिका को जलाकर मारने की कोशिश की. यह आरोप प्रेमिका के परिवार वालों ने लगाया है. यह सनसनीखेज घटना अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा ब्लॉक स्थित जटेश्वर कटहलबाड़ी इलाके की है. मंगलवार रात नौवीं की इस छात्रा को उसके घर के पास के चाय बागान इलाके में बुलाकर […]
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो वर्षों से छात्रा के साथ दीपक का प्रेम प्रसंग था. लेकिन अब लड़की ने दीपक से दूरी बनानी शुरू कर दी थी. बताया जाता है कि लड़की दीपक के साथ अपने रिश्ते पूरी तरह समाप्त करना चाहती थी.
इसी बात से दीपक नाराज था. इसी वजह से दीपक ने मंगलवार रात लड़की को बागान इलाके में बुलाया. काफी देर दोनों में बातचीत हुई. इसके बाद दीपक ने लड़की पर केरोसीन डालकर आग लगा दी. अलीपुरद्वार के एसडीपीओ पार्थ सारथी मजूमदार ने बताया कि पीड़िता के परिवार की ओर मामला दर्ज कराया गया है. आरोपी दीपक सरदार इलाके से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के शरीर में आग लगाकर सजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










