तृणमूल समर्थक महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़

मालदा. तृणमूल समर्थित परिवार की एक महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है.इसका आरोप माकपा समर्थित बदमाशों पर लगा है. शुक्रवार की रात यह घटना कालियाचक थाना अंतर्गत मोथाबाड़ी ग्राम पंचायत के महेश्वरपाड़ा इलाके में घटी है. माकपा समर्थित बदमाशों के हमले में उस महिला का […]
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से इन सभी को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया. पति शंकर घोष और बेटी दुलाली घोष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि महिला सुषमा घोष(36) का इलाज जारी है. दुलाली घोष दशमी की छात्रा है. घायल महिला के पति शंकर घोष ने स्थानीय माकपा पंचायत सदस्य तापसी घोष, उनके पति सुजित घोष, माकपा समर्थिक प्रद्युत दास सहित 15 लोगों के खिलाफ मोथाबाड़ी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपूजा के लिये सुषमा घोष अपनी बेटी दुलाली को लेकर बाजार करने निकली थी. घर वापस लौटते समय स्थानीय कुछ माकपा समर्थकों ने दुलाली से अभद्रता की. मां सुषमा ने इसका जोरदार विरोध किया. सुषमा का आरोप है कि घटना के कुछ घंटे बाद 10 से 15 बदमाशों ने उनके घर पर हमला बोल दिया. बदमाशों ने उसे घसीट कर घर से बाहर निकाला और निर्वस्त्र कर बांस, लाठी आदि के जम कर पीटा. सुषमा और उनके परिवार के चिल्लाने की आवाज सुन लोग इकट्ठा हुए. उसके बाद बदमाश भाग निकले. शनिवार को घायल महिला सुषमा के पति शंकर घोष ने बताया कि काफी लंबे समय से उनका परिवार तृणमूल समर्थक है.
माकपा के बदमाश कई बार तृणमूल छोड़ने का दवाब देते आ रहे हैं. शुक्रवार की शाम बाजार से घर लौटते समय माकपा के लोगों ने उनकी बेटी पर कटाक्ष किया. उनकी पत्नी सुषमा ने घटना का कड़े शब्दों में विरोध किया. बस इसी विवाद की वजह से बदमाशों ने उनकी पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा और उसकी हत्या करने की कोशिश की. सभी आरोपी स्थानीय माकपा पंचायत सदस्य तापसी घोष व उनके पति सुजित घोष के करीबी हैं. इसी वजह से पंचायत सदस्य सहित 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










