चार दिनों बाद सिलीगुड़ी में मौसम हुआ सुहाना

Published at :15 Oct 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिनों बाद सिलीगुड़ी में मौसम हुआ सुहाना

सिलीगुड़ी. चार दिनों की मूसलधार बारिश के बाद आखिरकार शुक्रवार को सिलीगुड़ी के लोगों को सूरज के दर्शन नसीब हुए. सुबह से ही तेज धूप खिली हुई थी. बारिश का नामोनिशान तक नहीं था. मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. शुक्रवार को आसमान में […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. चार दिनों की मूसलधार बारिश के बाद आखिरकार शुक्रवार को सिलीगुड़ी के लोगों को सूरज के दर्शन नसीब हुए. सुबह से ही तेज धूप खिली हुई थी. बारिश का नामोनिशान तक नहीं था. मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल तो छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई.

सिलीगुड़ी में दिन का सर्वोच्च तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान में भी वृद्धि होगी. पिछले चार दिनों से सिलीगुड़ी का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच था. मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

अगले एक सप्ताह तक शहर का औसत अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. इस बीच, सुबह से ही तेज धूप खिलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है. पिछले चार दिनों से सिलीगुड़ी में बंद-सा नजारा था. बारिश की वजह से पूजा का मजा किरकिरा हो गया था. वाहनों की आवाजाही भी लगभग नहीं के बराबर हो रही थी. शनिवार को लक्खी पूजा है. इसको देखते हुए बाजार की रौनक लौट आयी है. कल तक जो लोग बारिश की वजह से लक्खी पूजा का मजा भी किरकिरा होने की संभावना जता रहे थे वह अपने-अपने घरों से बाजार निकले.

एनएच 10 पर हालत सामान्य, मरम्मत जारी
बारिश बंद होने से भूस्खलन की घटना भी रुक गयी है. शुक्रवार को कहीं भूस्खलन की घटना नहीं घटी. सिक्किम की ओर जानेवाली एनएच-10 सड़क पर भी स्थिति सामान्य है. बारिश की वजह से एनएच-10 की करीब 200 फीट सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी थी. सड़कों की मरम्मत की जा रही है. मलबे को हटा दिया गया है. दार्जिलिंग के जिला अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि एनएच-10 पर 49, 46, 36, 33 तथा 24 किलोमीटर इलाके में कुल पांच स्थानों पर भूस्खलन हुआ था. वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी. कालीझोड़ा के भुइचाले इलाके में पहाड़ को काटकर नया रास्ता बनाया गया है. यहीं से वाहनों की आवाजाही हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच-10 पर धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. फिर भी यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी. सड़क बंद होने की वजह से सैकड़ों की तादाद में वाहन दोनों ओर फंसे हुए थे. सड़क खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola