कूचबिहार में लोकसभा उप-चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

कूचबिहार: कूचबिहार लोकसभा सीट पर उप-चुनाव को लेकर राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है. हालांकि अभी चुनाव आयोग द्वारा उप-चुनाव की कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन सभी राजनीतिक दल अभी से ही अपने-अपने स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं. तृणमूल सांसद रेणुका सिन्हा के निधन से यह सीट खाली हुई […]
गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा कि इस मामले में फैसला राज्य नेतृत्व को करना है. वह लोग तो अपनी तरफ से उम्मीदवार तय करने में लगे हुए हैं.
लोकसभा उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम तय कर वह राज्य नेतृत्व को भेज देंगे. इस बीच, कांग्रेस की आज जो बैठक हुई, उसके अनुसार बैठक में शामिल तमाम नेता लोकसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने पर जोर दे रहे थे. ऐसे कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जिले में वाम मोरचा की शक्ति खत्म हो गई है. पिछले विधानसभा चुनाव में वाम मोरचा उम्मीदवारों की जो दुगर्ति हुई वह सबके सामने है. ऐसे में वाम मोरचा उम्मीदवार का समर्थन करना पार्टी के हित में नहीं होगा. बैठक सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस के अधिकांश नेता वाम मोरचा के साथ गठबंधन के भी पक्ष में थे. इन लोगों का कहना था कि उम्मीदवार कांग्रेस का हो और वाम मोरचा उनका समर्थन करे. उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में वाम मोरचा और कांग्रेस गठबंधन की करारी हार हुई है. वाम मोरचा के अंदर ही इस गठबंधन का विरोध हो रहा है. माकपा के अधिकांश नेताओं का कहना है कि लोकसभा उप-चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होना चाहिए. ऐसे नेता अपना उम्मीदवार उतारने के पक्ष में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










